एक्सप्लोरर

पहलगाम हमला: पति को खोने वाली महिला की आंखों-देखी, 'आतंकियों से कहा कि ऐसा क्यों कर रहे हो? उसने...'

Pahalgam Terror Attack: कश्मीर घूमने गई महिला ने आतंकी हमले की कहानी बयां की है. उन्होंने कहा कि आतंकियों ने पूछा कि हिंदू कौन है? मेरे जीजा ने हाथ खड़े किए तो उन्हें भी गोली मार दी.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों की बर्बरता के खिलाफ लोगों में गुस्सा है. हमले में 26 लोगों की मौत हुई, इनमें मुंबई के डोंबिवली के तीन लोग संजय लेले, अतुल मोने, हेमंत जोशी भी शामिल थे. आतंकी हमले से बचकर वापस घर लौटी अतुल मोने की पत्नी ने हमले की पूरी कहानी बयां की.

अतुल मोने की पत्नी अनुष्का मोने ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए भावुक हो गईं. उन्होंने कहा कि एक बजे के करीब हमलोग पहुंचे. मिनी स्विटजरलैंड बोलते हैं उसको. हमलोगों ने फोटो लिए. उधर का वातावरण अच्छा था, उधर बहुत भीड़ थी. हमलोग निकलने वाले थे, दीदी की तबियत थोड़ी खराब लग रही थी.हमने उसके खाने-पीने के लिए सामान लिए. हम निकलने वाले ही थे कि शूट की आवाज आई. हमें लगा कि कोई गेम होगा.

'पति के पेट में गोली मार दी'

उन्होंने आगे कहा, ''बाद में और फायरिंग हुई, दो लोग नीचे आए. भागादौड़ी शुरू हो गई. हमलोग नीचे झुक गए. हेमंत जोशी हमारे साथ थे, उन्होंने आतंकियों से कहा कि क्यों ऐसा कर रहे हो? उसने (आतंकी) सिर में गोली मार दी. मेरे हसबैंड बोले कि किसी को गोली मत मारो, हम झुकते हैं. कुछ नहीं करेंगे. उन्हें भी पेट में गोली मार दी.''

मोने ने कहा, ''बाद में पूछा कि हिंदू-मुस्लिम कौन है. फिर पूछा कि हिंदू कौन है? मेरे जीजा ने हाथ खड़े किए तो उन्हें भी गोली मार दी. हम कुछ कर ही नहीं सकते थे. बाद में वो लोग चले गए. वहां आम लोगों ने कहा कि खुद की जान बचाओ और जाओ. आर्मी वाले इनलोगों को लेकर आएंगे. ऊपर आर्मी भी लेट गई.''

अनुष्का मोने ने कहा, ''हमारे सामने दो लोग थे. पहले कहा कि हिंदू मुस्लिम अलग हो जाओ. कोई अलग नहीं हुआ. फिर उन्होंने घोड़े वालों को अलग कर दिया. हमलोग काफी डर गए थे.''

आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की तलाश में है. वहीं केंद्र सरकार साफ कर दिया है कि दोषियों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जाएगा.

पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान का हाथ है. इसी के मद्देनजर बुधवार (23 अप्रैल) को पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए भारत ने राजनयिक संबंधों में व्यापक कटौती की है. सरकार ने सिंधु जल संधि स्थगित कर दिया है. साथ ही अटारी चौकी को बंद किए जाने समेत कई फैसले लिए गए. 

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट से पहले प्रकाश आंबेडकर ने CJP पर लगाया बड़ा आरोप, क्या बोले?
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
राष्ट्रपति से मुलाकात में शामिल नहीं होगा उद्धव गुट, चिट्ठी में कहा, 'पहले से...'
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
‘सुविधा के अनुसार रंग बदलना...’, महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष का कांग्रेस पर निशाना
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?
अखिलेश से बनी, अब उद्धव से बिगड़ी! शिवसेना UBT से क्यों नाराज हुई कांग्रेस?

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget