एक्सप्लोरर

'रोकर मेरी मां से कहते हैं...', राहुल गांधी ने अशोक चव्हाण की तरफ किया इशारा? अटकलों पर BJP नेता ने दिया जवाब

Rahul Gandhi on Ashok Chavhan: मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी ने बिना नाम लिए अशोक चव्हाण पर इशारों ही इशारों में हमला बोला है. इसपर अब राज्यसभा सांसद चव्हाण ने पलटवार किया है.

Ashok Chavhan on Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मुंबई के शिवाजी पार्क में बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला. कुछ दिन पहले कांग्रेस से इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हुए अशोक चव्हाण को भी राहुल गांधी ने मंच से अपने निशाने पर लिया. इसपर बीजेपी नेता ने पलटवार किया है.

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण का नाम लिए बिना राहुल गांधी ने कहा, "मैं नाम नहीं लेना चाहता, लेकिन इस राज्य के एक वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस छोड़ दी. रोते हुए उन्होंने मेरी मां से कहा सोनिया जी, मुझे कहने में शर्म आ रही है, मुझमें इन लोगों से लड़ने की ताकत नहीं है और मैं जेल नहीं जाना चाहता."

क्या बोले अशोक चव्हाण?

इसपर अब बीजेपी के राज्यसभा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा कि मैंने इस्तीफे के वक्त सोनिया गांधी से मुलाकात नहीं की थी. चव्हाण ने कहा, ''राहुल गांधी ने किसी का नाम नहीं लिया है. अगर मेरे बारे में कहना होगा तो मैं इतना कहना चाहता हूं कि यह बेबुनियाद है. इसमें कोई सच्चाई नहीं है.''

अशोक चव्हाण ने कहा, ''जब तक हमने पार्टी से इस्तीफा नहीं दिया, तब तक मैंने पार्टी मुख्यालय में बैठकें ली और काम किया. अगले दिन जब मैंने विधायक पद से इस्तीफा दिया, तभी ये बात निकली कि मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं. यह पहले से किसी को नहीं पता था कि मैं इस्तीफा देने जा रहा हूं.''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं सोनिया गांधी से मिला नहीं हूं, मैंने दिल्ली में मुलाकात नहीं की. चुनाव की वजह से इस तरह के दावे किए जा रहे हैं, दावे बेबुनियाद हैं.''

राहुल गांधी ने मुंबई में रविवार को विशाल भीड़ को संबोधित करते हुए कहा, ''हम एक शक्ति से लड़ रहे हैं. अब सवाल यह है कि वह शक्ति क्या है. एक राजा की आत्मा ईवीएम, ईडी (प्रवर्तन निदेशालय), सीबीआई, आयकर में कैद है.''

ये भी पढ़ें: 'इंडिया' गठबंधन की रैली पर शिंदे गुट का हमला, 'उद्धव ठाकरे ने राहुल गांधी...', तेजस्वी की तारीफ की!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
सौरव-रांका को जेल भेजे जाने पर वारिस पठान बोले, 'कुछ भी कर लो, ये लोग...'
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
महाराष्ट्र कैबिनेट का बड़ा फैसला, PM मोदी के 25 साल पूरे होने पर अभिनंदन प्रस्ताव मंजूर
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके से जुड़े सवाल पर छगन भुजबल बोले, 'मैं कोई...'
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग

वीडियोज

घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
SC के पूर्व जज ने SIR और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल, कहा- 'सुप्रीम कोर्ट को...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
IND vs WI 4th T20: सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
सबसे तेज टीम शतक, वेस्टइंडीज ने चौथे टी20 में रचा दिया इतिहास
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Embed widget