एक्सप्लोरर

अहिल्या नगर पहुंचे CM देवेंद्र फडणवीस का अन्ना हजारे ने किया स्वागत, रालेगणसिद्धी आने का न्योता

Maharashtra News: महाराष्ट्र की नई सरकार में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को अहिल्या नगर का दौरा किया. इस दौरान उनकी मुलाकात सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से हुई.

Anna Hazare Welcomes Devendra Fadnavis: महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में रविवार (22 दिसंबर) को राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे की मुलाकात हुई. सीएम देवेंद्र फडणवीस रविवार को अहिल्या नगर के दौरे पर थे. CM बनने के बाद फडणवीस का यह पहला अहमदनगर दौरा था. 

फडणवीस का स्वागत करने के लिए खुद अन्ना हजारे हेलीपैड पर आए. जब फडणवीस हेलीपैड पर उतरे तब अन्ना हजारे ने गुलदस्ता देकर CM फडणवीस का स्वागत किया. फडणवीस ने झुककर अन्ना को प्रणाम किया. अन्ना ने महाराष्ट्र के सीएम को रालेगणसिद्धी आने का न्योता दिया है.

अन्ना हजारे ने CM फडणवीस को दी बधाई

सीएमओ महाराष्ट्र की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा गया, ''वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस को बधाई दी और उन्हें रालेगणसिद्धि आने का निमंत्रण दिया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने अन्ना हजारे को शुभकामनाएं दीं और बधाई के लिए धन्यवाद दिया.''

बता दें कि हाल में ही हुए विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद महायुति की सरकार बनी है. महाराष्ट्र में फडणवीस सरकार ने मंत्रियों को विभाग आवंटित कर दिए हैं. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने शनिवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की सिफारिश पर मंत्रियों को विभाग आवंटन को मंजूरी दे दी.

महाराष्ट्र के नागपुर में करीब एक सप्ताह तक चले शीतकालीन सत्र के समापन के बाद मंत्रालय के बंटवारे की लिस्ट जारी की गई है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गृह, ऊर्जा और कानून विभाग अपने पास रखा है. डिप्टी सीएम अजित पवार को वित्त विभाग की जिम्मेदारी दी गई है. वहीं, शिवसेना प्रमुख और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे को शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली है.

ये भी पढ़ें:

महाराष्ट्र में जो सरकार बनी है वह चुनाव आयोग...', कांग्रेस नेता नाटा पटोले का महायुति पर हमला

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
राज ठाकरे के बेटे की ABVP को चेतावनी, कहा- 'लड़कियों का हाथ पकड़ा तो...'
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
'अगले जन्म में डॉक्टर बनूंगा', NEET छात्र ने तैयारी के बीच दी जान
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
मुंबई में फिर गैंगवार! 20 हजार हफ्ता न देने पर माथाडी कामगार पर हमला
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये
महाराष्ट्र में इन छात्राओं को पॉकेट मनी देगी सरकार! मिलेंगे 2000 रुपये

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
बांग्लादेश राष्ट्रपति चुनाव में फखरुल इस्लाम की होगी जीत, समझें समीकरण
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
ईरान जंग में फुस्स रहे MQ-9 ड्रोन, फिर क्यों भारत ने की अमेरिका से डील?
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
गेंद को आधा-आधा काट खिलाड़ियों में बांटा, इंग्लैंड-पाकिस्तान टेस्ट में दिखा गजब नजारा
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget