एक्सप्लोरर

Maharashtra: अमित शाह का उद्धव ठाकरे पर बड़ा आरोप, कहा- 'BJP को धोखा देने के लिए शरद पवार के साथ मिलकर...'

Amit Shah on Uddhav Thackeray: अमित शाह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को यह तय करना है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, नरेन्द्र मोदी या कांग्रेस के नेता राहुल गांधी.

Maharashtra Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को शिवसेना (Shiv Sena UBT) के नेता उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री पद के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) से हाथ मिलाकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) को धोखा देने का आरोप लगाया. 

केंद्र में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 9 साल पूरे होने के मौके पर बीजेपी के संपर्क अभियान के तहत अमित शाह ने नांदेड़ में एक रैली को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पिछले साल ठाकरे नीत महा विकास आघाड़ी (MVA) सरकार को नहीं गिराया, बल्कि ठाकरे की नीतियों से थक चुके शिवसैनिक शरद पवार (Sharad Pawar) के नेतृत्व वाली राकांपा के साथ जाने को तैयार नहीं थे.

'अगला पीएम कौन होगा, नरेंद्र मोदी या राहुल गांधी?'
अमित शाह ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में लोगों को यह तय करना है कि देश का अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, नरेन्द्र मोदी या कांग्रेस के नेता राहुल गांधी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, 'भाजपा अध्यक्ष के रूप में मैंने और तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बातचीत की थी, जिसमें ठाकरे सहमत थे कि अगर राजग (राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन) विजयी हुआ, तो फडणवीस (फिर से) मुख्यमंत्री होंगे. हालांकि, परिणाम (2019 में) के बाद, ठाकरे ने वादा तोड़ दिया और राकांपा की गोद में बैठ गए.'

शिवसेना (अविभाजित) और बीजेपी ने 2019 का विधानसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ा था, लेकिन शिवसेना मुख्यमंत्री पद को लेकर गठबंधन से बाहर हो गई थी. उन्होंने कहा, 'धोखाधड़ी और विश्वासघात का काम उद्धव ठाकरे ने किया था. चुनाव पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस के नाम पर लड़ा गया और मुख्यमंत्री बनने के लिए वह कांग्रेस की गोद में बैठ गए.'

'पता चल गया असली शिवसेना कौन'
अमित शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना को अपना चुनाव चिह्न धनुष-बाण वापस मिल गया है और यह तय हो गया है कि असली शिवसेना कौन है. उन्होंने ठाकरे को चुनौती दी कि वह तीन तलाक की प्रथा को समाप्त करने, अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, समान नागरिक संहिता लागू करने और मुसलमानों के लिए आरक्षण पर सहमत हैं या नहीं, इस पर अपना रुख स्पष्ट करें.

अमित शाह ने हिंदुत्व विचारक दिवंगत विनायक दामोदर सावरकर पर कांग्रेस के रुख को लेकर भी ठाकरे पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राकांपा के साथ रहते हुए ठाकरे औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर, उस्मानाबाद का नाम धाराशिव और अहमदनगर करने का समर्थन नहीं कर सकते. पिछले साल अपनी आखिरी कैबिनेट बैठक में ठाकरे ने औरंगाबाद का नाम बदलकर संभाजीनगर और उस्मानाबाद का नाम धाराशिव करने का फैसला किया था.

'महाराष्ट्र के लोगों के सामने बेनकाब होगा चेहरा'
उन्होंने आगे कहा कि आप दो नावों पर एक साथ खड़े नहीं हो सकते. आप राज्य के लोगों के सामने बेनकाब हो जाएंगे. कोविड-19 महामारी के दौरान जब प्रधानमंत्री मोदी देशवासियों को टीके प्रदान कर रहे थे, तब ठाकरे कार्यालय नहीं गए. महामारी के दौरान मंत्रालय नहीं जाने के लिए ठाकरे को आलोचना का सामना करना पड़ा था. 

अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने नौ साल में जो हासिल किया वह गांधी परिवार की चार पीढ़ियां नहीं कर सकीं. उन्होंने कहा कि मोदी विश्व स्तर पर भारत का यश बढ़ाने का काम कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के 'राजकुमार' राहुल गांधी विदेश जाकर देश का अपमान करते हैं.

'देश में कम लोग राहुल गांधी की बात सुनते हैं'
उन्होंने कहा, 'राहुल बाबा, जब कोई विदेश में होता है तो देश की राजनीति के बारे में बात नहीं करता है. अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से पूछिए. राहुल बाबा देश में नहीं बोलते. वह विदेश में बात करते हैं क्योंकि देश में बहुत कम लोग हैं जो उनकी बात सुनते हैं.'

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि आयोध्या में 2024 तक भव्य राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा. अमित शाह ने नांदेड़ प्रवास के सिखों के पवित्र गुरुद्वारा तख्त श्री हजूर साहिब में मत्था भी टेका.

यह भी पढ़ें: Maharashtra Politics: चाचा शरद पवार ने भतीजे अजीत के साथ कर दिया खेल? जानिए NCP में आगे की सियासत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
BMC कर्मचारियों को मिलेगा ₹33000 बोनस, खाते में इस दिन आएंगे पैसे
Maharashtra MLC Election Results LIVE: तीन सीटों के रिजल्ट घोषित, बाकी 2 पर कौन आगे?
LIVE: महाराष्ट्र में तीन MLC सीटों के रिजल्ट घोषित, 2 सीट पर कौन आगे?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: इस सीट पर आमने सामने थी BJP-शिवसेना, किसने मारी बाजी?
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात
'अजित पवार के विमान हादसे की तेज हो जांच', जय पवार ने CID अधिकारियों से की मुलाकात

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
MLC चुनाव: बैलेट पेपर से चुनाव में कांग्रेस की हार पर PM का तंज, रांका ने पूछ लिया ये सवाल
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
UP में चुनाव से पहले महिलाओं को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार? साफ हो गई तस्वीर
MLC Election Results 2026 LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
LIVE: अब तक 19 सीटों के आए नतीजे, 11 पर बीजेपी, सपा को 2, कांग्रेस को बड़ा झटका
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
NZ वनडे सीरीज से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा बाहर; रिप्लेसमेंट कौन?
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
Embed widget