एक्सप्लोरर

अखिलेश यादव की पार्टी का MVA को अल्टीमेटम, 'हमें 12 सीट चाहिए, नहीं देंगे तो...'

MVA Seat Sharing: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अबू आजमी ने कहा कि महाविकास आघाड़ी को मेरा पोस्ट एक चेतावनी है. हमें छोटी पार्टी समझते हैं, किसी बैठक में बुलाते ही नहीं हैं.

Maharashtra Seat Sharing: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियों में जुटी अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (सपा) इन दिनों महाविकास अघाड़ी (एमवीए) से नाराज है. एमवीए में सपा कम से कम पांच सीटें चाहती है, वहीं विपक्षी गठबंधन इसके लिए राजी नहीं है. हालांकि बातचीत जारी है.

इस बीच महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा कि हमें 12 सीट चाहिए, नहीं देंगे तो ऐसा थोड़ी है कि चुनाव नहीं लड़ेंगे. इतनी बड़ी पार्टी चला रहे हैं, 288 सीटो पर लड़ने की ताकत नहीं है, लेकिन जिसमें ताकत है उस पर लड़ेंगे.

हमें छोटी पार्टी समझते हैं- अबू आजमी

उन्होंने अपने एक्स पोस्ट को लेकर कहा, ''महाविकास आघाड़ी को मेरा पोस्ट एक चेतावनी है. हमें छोटी पार्टी समझते हैं, किसी बैठक में बुलाते ही नहीं. अभी तक सिर्फ 1 ही बैठक की है . कहते हैं जो बड़ी पार्टी है, पहले उनको मीटिंग करने दो वो लोग अपने को बड़ी पार्टी कहते हैं, उनके मुताबिक हम सिर्फ यूपी में बड़ी पार्टी हैं.''

विधायक अबू आजमी ने कहा, ''मैंने देखा कांग्रेस तो कुछ सीटों पर उम्मीदवार अनाउंस भी करने वाली है, इसलिए मैंने लिखा, मैंने 12 सीट मांगी है और सभी सीटों पर मैं देख चुका हूं, सपा ही सबसे बड़ी ताकत है.''

एक्स पोस्ट में अबू आजमी ने क्या कहा?

मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक आजमी ने बुधवार को एक्स पर लिखा था कि, ''महाराष्ट्र में यदि महाविकास अघाड़ी का कोई भी पक्ष चाहे वो कांग्रेस हो, राष्ट्रवादी कांग्रेस (एसपी), या शिवसेना (उबाठा) हो, वो बिना समाजवादी पार्टी से बात किए या बिना विश्वास में लेते हुए-विधानसभा के उम्मीदवारों की सूची जारी करते है, इसका मतलब है की वह समाजवादी पार्टी को महाविकास अघाड़ी का हिस्सा नहीं मानते.''

महाराष्ट्र में सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. यहां सत्तारूढ़ महायुति का मुकाबला विपक्षी गठबंधन एमवीए से है.

Exclusive: चर्चित IRS अधिकारी समीर वानखेड़े की पॉलिटिक्स में एंट्री, इस पार्टी से लड़ेंगे चुनाव

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
ठाणे: आतंकी वीडियो मामले में खुलासा, ग्रुप में जोड़े थे 200 लोग
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
स्वतंत्रता दिवस से पहले मुंबई अलर्ट, स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल
'उन्हें और उनकी फैमिली को...', सौरभ दास को लेकर अभिजीत दीपके ने उठाए सवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
सोलर पैनल लगवाने से पहले जान लें! कितने साल में निकलेगा पूरा खर्च?
Embed widget