एक्सप्लोरर

Maharashtra: नए संसद भवन पर अजित पवार ने अपने बयान से फिर चौंकाया, बोले- मुझे लगता है कि...'

New Parliament Inauguration: पीएम मोदी ने रविवार को नए संसद भवन का उद्घाटन किया. संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया जबकि कई विपक्षी दल इस समारोह में शामिल भी हुए.

Maharashtra News: कई विपक्षी दलों के विरोध के बीच नए संसद भवन को लेकर एनसीपी नेता अजित पवार ने केंद्र की बीजेपी सरकार का समर्थन किया है. महाराष्ट्र्र विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजित पवार ने कहा कि देश की जनसंख्या जो 135 करोड़ के पार जा रही है उसे ध्यान में रखते हुए उनका प्रतिनिधित्व करने वाले लोग भी बढ़ेंगे. इसलिए मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि इस नए संसद भवन की जरूरत थी.

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भी इसे रिकॉर्ड समय में बनाया गया. पवार ने कहा कि अब इस नए संसद भवन में सभी को संविधान के अनुसार काम करना चाहिए और आम लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसमें सभी लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए.

बता दें कि अजित पवार के इस बयान की चर्चा लाजमी है क्योंकि एनसीपी उन दलों में शामिल थी जिसने नए संसद भवन के उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया था. शरद पवार ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नये संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा विभिन्न ‘धार्मिक रस्मों’ के निर्वहन से यह प्रदर्शित होता है कि देश को पीछे ले जाया जा रहा है.

बता दें कि 21 विपक्षी दलों ने नए संसद भवन का बहिष्कार किया था. उनका कहना था कि चूंकि राष्ट्रपति संसद का मुखिया होता है इसलिए राष्ट्रपति के द्वारा ही इस भवन का उद्घाटन कराया जाना चाहिए था, जबकि राष्ट्रपति को इस समारोह में आने का न्योता तक नहीं दिया गया, ऐसा कर केंद्र सरकार ने राष्ट्रपति और देश के आदिवासियों का अपमान किया है.

पीएम मोदी ने रविवार को किया था संसद भवन का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राजधानी दिल्ली में नए संसद भवन का उद्घाटन किया. संसद भवन के उद्घाटन समारोह का कई विपक्षी दलों ने विरोध किया जबकि कई विपक्षी दल केंद्र सरकार का समर्थन करते हुए इस समारोह में शामिल भी हुए. रविवार को नए संसद भवन के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि नया संसद भवन आधुनिक सुविधाओं और नवीनतम उपकरणों से लैस है और इस भवन के निर्माण के दौरान 60 हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिला.

यह भी पढ़ें: Maharashtra: दिल्ली में लड़की की बेरहमी से हत्या पर सांसद नवनीत राणा बोलीं- 'मैं मांग करती हूं कि ऐसे बदमाश को तुरंत...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
लाठीचार्ज के बाद देवेंद्र महतो की तबीयत बेहद खराब, अभिजीत दीपके ने किया वीडियो कॉल, हुई यह बात
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'
तिरंगा रैली में CM देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान, बोले- 'भारत को अब कोई नहीं...'

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप ने मचाई तबाही, अब तक 132 मौतें, 1500 से ज्यादा घर तबाह
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget