एक्सप्लोरर

चाचा शरद पर अजित पवार का इशारों में हमला, जयंत पाटिल को क्यों साथ आने कहा?

Maharashtra Assembly Session: महाराष्ट्र में विधानसभा का सत्र जारी है. सत्र में वित्त मंत्री और डिप्टी सीएम अजित पवार ने सरकार के फैसले की जानकारी शुक्रवार को विधानसभा को दी.

Maharashtra News: डिप्टी सीएम अजित पवार (Ajit Pawar) ने राज्य सरकार द्वारा लिए गए फैसले की जानकारी सदन को दी. उन्होंने मुख्यमंत्री माझी लड़की बहिन योजना को मुद्दा बनाने पर विरोधियों को कड़ी फटकार लगाई. अजित पवार ने परोक्ष रूप से अपने चाचा शरद पवार (Sharad Pawar) पर भी तंज कसते हुए नजर आए जबकि इससे पहले अजित पवार ने एनसीपी-एसपी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल (Jayant Patil) को कविता के जरिए जवाब दिया था.

एबीपी माझा की रिपोर्ट के मुताबिक अजित पवार ने परोक्ष रूप से बिना नाम लिए शरद पवार को लेकर कहा, 'अब हर कोई वारी की पालकी में चलना चाहता है तो हमें भी शामिल होने दो. इसके अलावा, कौन जानता है कि जयंतराव आएंगे, लेकिन मैं जाने के लिए तैयार हूं.'' अजित पवार ने मुस्कुराते हुए जयंत पाटिल से अपने साथ आने की अपील की.

जयंत पाटिल को लेकर यह बोले अजित पवार
अजित पवार ने वित्त मंत्री के तौर पर नौ बार बजट पेश करने के लिए जयंत पाटिल को बधाई भी दी. अजित पवार ने कहा कि जयंत पाटिल ने नौ बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड बनाया है, इसके लिए बधाई. हालांकि, किसी के अधीन काम करते समय हर चीज़ को आगे बढ़ाना पड़ता है. अजित पवार ने कहा कि जब बड़ी जिम्मेदारी आती है तो मूड बदलना पड़ता है.

मैंने दोनों सरकारों में पेश किया बजट - अजित
वहीं, अजित पवार ने कहा कि मैंने दसवीं बार बजट पेश किया है. उन्होंने कहा कि मैंने देखा कि जब महाविकास अघाड़ी ने बजट पेश किया तो महायुति ने आरोप लगाया और अब जब महाविकास अघाड़ी ने बजट पेश किया तो महाविकास अघाड़ी ने आरोप लगा रही है. अजित पवार ने कहा यह सच है कि मैंने दोनों तरफ से बजट पेश किया. 

हम अपनी योजनाओं को जारी रखेंगे- अजित पवार
अजित पवार ने कहा कि सुशील कुमार शिंदे ने मुख्यमंत्री रहते हुए बिजली बिल माफ किया था, लेकिन एक महीने के अंदर ही यह फैसला वापस ले लिया गया.  अब इसे चुनावी जुमला कहा जा रहा है जिसकी हमने घोषणा की थी. लेकिन, हमने 7.5 हॉर्सपावर तक का बिजली बिल माफ कर दिया है. दिलचस्प बात यह है कि इस फैसले को आगे भी बरकरार रखा जाएगा.

ये भी पढ़ें- MLC Election 2024: महाराष्ट्र में दिलचस्प हुआ विधान परिषद का चुनाव, क्रॉस वोटिंग में किसका बिगड़ेगा खेल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'यह अंत नहीं हो सकता, जवाबदेही...', शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोलीं सुप्रिया सुले
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'भारत के नौजवानों को बधाइयां', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर शिंदे गुट की प्रतिक्रिया 
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'एक मच्छऱ आदमी को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर उद्धव ठाकरे का चौंकाने वाला बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान
'ये अहंकारी सरकार जो अपने...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रियंका चतुर्वेदी का बड़ा बयान

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रयागराज में जश्न के बीच उग्र हुए छात्र, कार में की तोड़फोड़
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
जंतर- मंतर पर आंदोलन खत्म, दिल्ली मेट्रो में आज फ्री रहेगी यात्रा, पुलिस ने की लौटने की अपील
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget