एक्सप्लोरर

'सैफ अली खान को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल था...', नितेश राणे के विवादित बयान पर क्या बोले अजित पवार

Ajit Pawar on Nitesh Rane: मंत्री नितेश राणे ने सैफ अली खान पर हमले को लेकर विवादित बयान दिया था. इस पर डिप्टी सीएम अजित पवार ने कहा कि नितेश राणे को शंका है तो गृह विभाग को बताएं.

Ajit Pawar on Nitesh Rane: मुंबई में बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर मंत्री नितेश राणे ने सवाल खड़े कर दिए. आपत्तिजनक बयान देते हुए नितेश राणे ने यह तक कह दिया, "हमला करने आया शख्स शायद सैफ अली खान को उठाने आया था. वह ठीक ही कर रहा था, कचरा उठा कर बाहर फेंक देना चाहिए." वहीं, नितेश राणे ने सवाल उठाया था कि सैफ अली खान को सच में चाकू लगा था या फिर वो एक्टिंग कर रहे थे? 

बीजेपी मंत्री के इस बयान पर अब महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्र अजित पवार का बयान आया है. एनसीपी प्रमुख और डिप्टी सीएम का कहना है, "नितेश राणे ने क्या कहा मुझे पता नहीं है, लेकिन उनके मन में कुछ है तो वे गृह विभाग को बता सकते है. मैं भी गृह विभाग को बताऊंगा कि किसी के मन मे कुछ शंका-कुशंका है."

'जो हुआ वो सच है'- अजित पवार
वहीं, अजित पवार ने भी यह कहा, "शायद कल जब सैफ अली खान अपने घर जा रहे थे, उस समय उनकी तबीयत और उनके कपड़े देखकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल था कि उनपर कुछ दिनों पहले हमला हुआ है. लेकिन जो हुआ है वो सच है. पुलिस भी उस आरोपी को सुबह उनके घर पर ले गई थी और ये पता लगाया कि वो कहां से अंदर गया, कौन सी सीढ़ियों से ऊपर गया और कैसे डक्ट में पहुंचा?" 

डिप्टी सीएम ने काह कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही थी कि घर के अंदर जाते वक्त क्या हमलावर को पता था कि वह किसका घर है? उसने बताया कि उसे सैफ अली खान के घर के बारे में कुछ भी पता नहीं. था उसे सिर्फ इतना पता था कि उस पूरे इलाके में अमीर लोग रहते हैं.

'पड़ोसी देश को भी मुंबई के प्रति आकर्षण'
अजित पवार ने कहा कि फिलहाल की सच्चाई ये है कि उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह शख्स बांग्लादेश से आया था. मुंबई के बारे मे सभी को एक आकर्षण होता है. हमारे पड़ोसी देश के लोगों को भी मुंबई के बारे में आकर्षण है. इस शख्स को मुंबई देखने के बाद गोबारा बांग्लादेश में जाना था. उसे 50 हजार रुपये की जरूरत थी, लेकिन मांगते वक्त उसने एक करोड़ रुपये मांगे.

यह भी पढ़ें: 'सही में चाकू लगा था या एक्टिंग थी', नितेश राणे का सैफ अली खान पर विवादित बयान- कचरा हट जाता तो अच्छा था

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
Live: भोपाल में घरेलू LPG सिलेंडर की कालाबाजारी, राजस्थान में पूर्व सीएम के OSD बोले- समस्या आ रही है
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
ईरान के होर्मुज स्ट्रेट का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'हमारे वर्ल्ड लीडर प्रधानमंत्री...'
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद अजित पवार के भतीजे रोहित का दावा- दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?
लव जिहाद या कोई और एंगल! मुंबई में डॉक्टर सुसाइड मामले में परिवार ने क्या कहा?

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
OBC Creamy Layer: 'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
'सिर्फ इनकम के आधार पर क्रीमी लेयर तय नहीं कर सकते', OBC रिजर्वेशन पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को बताया कृष्ण, बोलीं- 'जिस तरह से…'
नीतीश कुमार का नाम लेते हुए रोने लगीं मंत्री लेशी सिंह, CM को क्यों बताया कृष्ण? जानें
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
फरमान खान कौन हैं? क्या करते हैं? जिनसे महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
मुस्लिम से शादी करने वाली मोनालिसा की जाति क्या है? कितनी पढ़ी-लिखी हैं और कितना है बैंक बैलेंस
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
भारत को तगड़ा झटका देगा अमेरिका, ट्रेड को लेकर शुरू हुई जांच, 16 देशों की लिस्ट में इंडिया
Char Dham Yatra: चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
चारधाम में गैर हिंदुओं की एंट्री बैन, क्या बौद्ध-सिख और जैन भी नहीं कर पाएंगे दर्शन?
Are Nail Extensions Safe: आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
आपकी सेहत के लिए कितना खतरनाक है नेल एक्सटेंशन? जानें लंबे नाखूनों के नुकसान
Embed widget