एक्सप्लोरर

Ajit Pawar News: अजित पवार के कदमों से महाराष्ट्र में सनसनी, अटकलों के बीच डिप्टी सीएम ने क्या कहा?

Maharashtra Assembly Election 2024: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार आज शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले हैं. एनसीपी का कहना है कि अजित पवार आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में बड़ी घोषणा करेंगे.

Ajit Pawar Announcement: महाराष्ट्र में अगले हफ्ते विधानसभा चुनाव की घोषणा हो सकती है. इससे पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री अजित पवार के कदमों ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. दरअसल, आज अजित पवार राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी के रुख को लेकर चल रही अटकलों पर अपना रुख साफ करेंगे. एनसीपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल और राज्य अध्यक्ष सुनील तटकरे भी प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे.

एनसीपी ने शुक्रवार (11 अक्टूबर) को कहा, "अजित पवार आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में एक बड़ी घोषणा करेंगे." महाराष्ट्र में ऐसी अटकलें हैं कि पवार सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन से बहुत खुश नहीं हैं. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सूत्रों ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस किसी बड़े राजनीतिक नेता के पार्टी में शामिल होने से संबंधित हो सकती है.

अजित पवार का बड़ा बयान

इससे पहले अजित पवार ने नासिक में एक कार्यक्रम में कहा, ''महायुति की सरकार लानी है. जहां घड़ी निशान दिखे वहां घड़ी, जहां तीर धनुष बटन (शिवसेना चुनाव चिह्न) रहे वहां तीर धनुष और जहां कमल निशान बटन हो, वहां कमल बटन दबाकर महायुति को जिताना है.''

उन्होंने कहा, ''हम जीतकर आए तो योजनाएं जारी रहेगी. मैं देखता हूं, कौन योजना का लाभ रोकता है. विरोधियों को मुझे जो गाली देनी है मुझे दीजिए, लेकिन लाड़ली बहना योजना से बहनों को लाभ मिल रहा है. कृपया करके भ्रम और अफवाह नहीं फैलाएं.''

क्या है अटकलें?

महाराष्ट्र में अटकलें हैं कि अजित पवार बीजेपी और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना से हाथ मिलाए बिना विधानसभा चुनाव में स्वतंत्र रूप से लड़ सकते हैं. दावा है कि पवार और शिंदे के बीच पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा है.

लोकसभा चुनाव में महाराष्ट्र में मिली हार के बाद कई मौकों पर बीजेपी नेताओं ने स्वीकार किया कि अजित पवार की वजह से उन्हें नुकसान हुआ है. उनका दावा है कि वह पार्टी के लिए वोट नहीं जोड़ सके.

सूत्रों ने बताया कि वित्त मंत्री अजित पवार ने राज्य सरकार से फंडिंग या लोन गारंटी मांगने वाले कई कैबिनेट प्रस्तावों पर नकारात्मक टिप्पणी की है.

सूत्रों ने बताया कि गुरुवार को शिंदे कैबिनेट की बैठक से अजित पवार जल्दी निकल गए. इस बैठक में 38 महत्वपूर्ण फैसले लिए गए. 

हरियाणा रिजल्ट पर संजय राउत का बड़ा बयान, '0.6 फीसदी ही ज्यादा वोट है तो BJP को कैसे...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget