एक्सप्लोरर

वक्फ कानून के विरोध में वारिस पठान ने 15 मिनट बंद की लाइट, 'शायद सरकार के दिमाग की बत्ती...'

Waris Pathan News: वारिस पठान ने कहा कि हम इस शांतिपूर्ण विरोध के जरिए सरकार तक पैगाम पहुंचाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि भारत के मुसलमान नहीं चाहते कि वक्फ कानून लागू हो.

ऑल इंडिया मुस्लिम लॉ बोर्ड (AIMPLB) की अपील पर AIMIM नेता वारिस पठान ने 15 मिनट तक अपने ऑफिस की लाइट बंद की. दरअसल, AIMPLB ने वक्फ कानून के खिलाफ सांकेतिक विरोध दर्ज करने के लिए लोगों से अपील की थी कि वो रात 9 बजे से 9 बजकर 15 मिनट तक अपने यहां की लाइट बंद करें.

क्या बोले वारिस पठान?

वारिस पठान ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, "नौ बज गए हैं, मैंने अपने ऑफिस की लाइट बंद कर दी है. मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की तरफ से जो अपील की गई थी कि आज 30 अप्रैल को सबको 15 मिनट के लिए अपने-अपने घरों की, अपने मकानों की, मस्जिदों की लाइट बंद करनी है. उसी अपील के तहत हम लाइट बंदकर बैठे हुए हैं."

ये कानून पूरी तरह से असंवैधानिक- वारिस पठान

इसके आगे उन्होंने कहा, "ये हमारी तरफ से एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन है. ये पैगाम है मोदी सरकार को जिन्होंने ये वक्फ का काला कानून लाकर देश के अंदर थोप दिया है. ये पूरी तरह से असंवैधानिक कानून है. मैं तो चाहूंगा कि तमाम लोग इसमें शामिल हों. इसका पैगाम दिल्ली तक जाना चाहिए. सरकार को ये समझ आए कि जितने भी भारत के मुसलमान हैं वो नहीं चाहते कि वक्फ का कानून लागू हो तो फिर वो इसे क्यों लाना चाहते हैं?"

'शायद सरकार के दिमाग की बत्ती खुल जाए'

AIMIM नेता ने ये भी कहा, "हम चाहते हैं कि काला कानून वापस लिया जाए. जो लोग सड़क पर विरोध नहीं कर सके थे, आज उनके पास मौका है कि सिर्फ 15 मिनट के लिए आप अपने घरों की बत्तियां बुझा दीजिए. सरकार को पैगाम दीजिए शायद उनके दिमाग की बत्ती खुल जाए और वो बिल वापस ले ले. 

बता दें कि मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने सामाजिक संगठनों और सभी लोगों से इस अभियान में हिस्सा लेने और समर्थन करने की अपील की थी. पर्सनल लॉ बोर्ड ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ अपने अभियान को कुछ दिनों के लिए रोक दिया.

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
पालघर की फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, कई मजदूर घायल; बचाव अभियान जारी
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
BJP नगरसेविका पर तिरंगे के अपमान का आरोप, उद्धव गुट करेगा शिकायत?
Mumbai SIR: किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
किरीट सोमैया का दावा, मृत वोटरों के नाम हटाने में विरोधाभास
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत
'इडियट को इडियट कहना...', राहुल गांधी को मिला नोटिस तो भड़के संजय राउत

वीडियोज

Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
नितिन नवीन की नई टीम में कौन शामिल? विनोद तावड़े समेत ये 3 नाम तय
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
क्रिकेट में 10000 रन और 500 विकेट लेने वाले खिलाड़ी, लिस्ट में एक पाकिस्तानी
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Viral Old Man Dance Video: हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
हसीनाओं संग डांस करते दादा जी का वीडियो वायरल, यूजर्स ले रहे मजे
Embed widget