एक्सप्लोरर

AIMIM नेता वारिस पठान का बड़ा बयान, 'हमारे देश में कुछ लोग आतंकवादियों की...', निशाने पर कौन?

Waris Pathan on Pahalgam Attack: एआईएमआईएम के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि आतंकियों की मंशा थी कि भारत में हिंदू-मुस्लिम हो. इसलिए ही उन्होंने धर्म पूछकर लोगों को मारा.

पहलगाम आतंकी हमले के बाद विपक्ष सरकार को घेर रहा है और संसद सत्र की मांग कर रहा है, क्या ये सही है? इस सवाल के जवाब में AIMIM के प्रवक्ता वारिस पठान ने कहा कि संसद सत्र होना चाहिए. वहां पर सब अपनी बात रखेंगे. उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के दोषियों को जितनी सजा दी जाए वो कम है. पाकिस्तान पीद्दी भर मुल्क है, एक एक्शन में खत्म हो जाएगा.

'कुछ लोग आतंकवादी की भाषा बोल रहे हैं'

न्यूज़ 24 से बातचीत में उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर मारा इसके पीछे उनकी मंशा ये थी कि भारत के अंदर हिंदू-मुसलमान के बीच में नफरत पैदा करें. हम उनके मकसद में उनको क्यों कामयाब होने दें? मगर कुछ लोग हमारे देश में ऐसे भी हैं जो आतंकवादी की भाषा बोल रहे हैं. महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे, अब दुकान में जाकर कहेंगे कि हनुमान चालीसा पढ़. नहीं पढ़ेगा तो उसको वहां पर मारेंगे, क्या ये आतंकवादी की भाषा नहीं है?"

'बीजेपी को सियासत करने की क्या जरूरत है'

इसके आगे उन्होंने कहा, "कलकत्ता के अंदर एक महिला डॉक्टर ने गर्भवती मुस्लिम महिला का इलाज करने से मना कर दिया. ये जांच का विषय है. ये लोग तो आतंकवादियों के मकसद को कामयाब करने की बात कर रहे हैं. पूरा देश एक तरफ खड़ा है. हमारे पार्टी के प्रेसिंडेंट असदुद्दीन ओवैसी ने भी कहा कि सरकार जो भी फैसला लेगी, हम सब उसमें सहयोग करेंगे. 140 करोड़ भारतीय एक साथ खड़े हैं. अब बीजेपी को इसमें सियासत करने की क्या जरूरत है?" 

'पीएम को सर्वदलीय बैठक में आना चाहिए था'

AIMIM प्रवक्ता ने ये भी कहा, "प्रधानमंत्री को सर्वदलीय बैठक में आना चाहिए था. पाकिस्तान की खिलाफत अगर किसी ने सबसे ज्यादा की तो वो हमारे अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने की. हर प्लेटफॉर्म पर की. हम देश के साथ खड़े रहेंगे."

हम चाहते हैं डायरेक्ट अटैक हो- पठान

वारिस पठान ने सवाल किया कि सिंधु नदी के पानी के सवाल पर उन्होंने कहा कि क्या पानी बंद हुआ क्या? पानी से कुछ नहीं होगा. हम तो चाहते हैं कि डायरेक्ट अटैक हो. पाकिस्तान को कब तक झेलेंगे, पाकिस्तान कब तक लाशें भेजता रहेगा? 

सनातन कुमार साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और वर्तमान में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं.  9 सालों के अनुभव के साथ टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
एक हाथ में मोबाइल-दूसरे में स्टेयरिंग, ट्रक ड्राइवर ने 15 साल के छात्र को कुचला, साइकिल से लौट रहा था घर
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
महाराष्ट्र के इन स्कूलों की मान्यता रद्द कर सकती है देवेंद्र फडणवीस सरकार, मंत्री ने किया ऐलान
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
LPG सिलेंडर का जिक्र कर संजय राउत बोले, 'लोगों के घर के पास जो गटर है, सरकार उस पर...'
Mumbai News: खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान
खाड़ी देशों में युद्ध से तरबूज-खरबूज का निर्यात ठप, भारत में फल हुए सस्ते, किसान परेशान

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget