एक्सप्लोरर

Maharashtra Election: 'इस्लाम और पैगंबर मोहम्मद का अपमान किसी...', असदुद्दीन ओवैसी ने दी चेतावनी

Maharashtra Chunav 2024: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के मुताबिक तीन तलाक, सीएए, यूएपीए और वक्फ बोर्ड बिल जैसे संवैधानिक प्रावधान काले कानून हैं. जनता इसका जवाब 23 नवंबर को देगी.

 Maharashtra Assembly Election 2024: एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी इस बार महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव प्रचार में काफी सक्रिए हैं. उनकी पार्टी ने इस बार 288 विधानसभा सीटों में से केवल 16 सीटों में पर उम्मीदवार उतारे हैं. यह 2019 के विधानसभा चुनाव में उतारे गए प्रत्याशियों की संख्या के लिहाज से काफी कम है. 

पांच साल पहले संपन्न महाराष्ट्र विधानभा चुनाव में एआईएमआईएम ने 44 उम्मीदवार चुनाव में उतारे थे. इनमें से महज 2 सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी जीत हासिल करने में कामयाब हुए. इसके बावजदू ओवैसी को इस बार ज्यादा बेहतर परिणाम हासिल करने की उम्मीद है. 

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के तीखे बयान पहले की तरह इस बार हॉट टॉपिक भी बन रही हैं. ऐसा इसलिए कि लगातार इस बार उनके बयान और उस पर विरोधियों की ओर से आये जवाबी बयान भी सुर्खियों में हैं. 

'23 नवंबर को BJP को जनता देगी जवाब' 

एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी मंगलवार को भिवंडी में अपने 2 उम्मीदवारों के लिए सभा की, जिसमें उन्होंने कई बड़े मुद्दों को उठाया. भिवंडी में पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में भाषण देते हुए ओवैसी ने कहा, "तीन तलाक, सीएए, यूएपीए और वक्फ बोर्ड बिल जैसे संवैधानिक प्रावधान काले कानून हैं. जनता इसका जवाब 23 नवंबर को देगी." 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "इस्लाम और मोहम्मद पैगंबर का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. ऐसा ऐलन करते हुए एआईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवेसी ने लोगों से अपने पार्टी के सभी उमेदवारों को जिताने का आह्वान किया."

'सीएम योगी को ये शोभा नहीं देती'

ओवैसी चुनाव प्रचार के दौरान यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के दिए बयान 'बटेंगे तो कटेंगे' के नारे की उन्होंने जमकर आलोचना भी की. मुख्यमंत्री को ये भाषा शोभा नहीं देती. गरीबों के घरों पर बुलडोजर चलाने वाली सरकार ने हजारों लोगों को बेघर किया. उन्होंने यह भी आरोप लगाया की उनकी गाड़ी पर भी गोलियां चलाने का काम हुआ है. अपनी पार्टी के उम्मीदवार वारिस पठान के प्रचार के लिए ओवैसी भिवंडी मे एक रैली के दौरान भाषण दे रहे थे. 

विधानसभा चुनाव है या जंगल राज?

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम फडणवीस के वोट जिहाद और धर्म युद्ध के बयानों पर तंज कसते हुए उन्होंने पूछा है कि ये विधानसभा चुनाव है या जंगल राज? अपने भाषण के दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव को भी जमकर लताडा! धर्मनिरपेक्षता की बात करने वाले अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल मे मुजफ्फरनगर दंगों में पचास हजार से ज्यादा लोगों को बेघर किया था.  

उन्होंने आरोप लगाया कि मुजफ्फरनगर दंगों के दौरान सौ से ज्यादा महिलाओं के साथ बलात्कार भी हुए थे. बाबासाहेब आंबेडकर ने लिखा है कि संविधान जिंदा है, लेकिन गोडसे मुर्दा हैं. यह कहते हुए उन्होंने पीएम मोदी के 'एक हैं तो सेफ हैं' बयान पर हमला बोला. 

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी डायलॉग बाजी करने के सिवा कोई काम नहीं करते और उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में डायलॉग लिखने का काम करना चाहिए.

कोल्हापुर में कारोबारी से वाहन चेकिंग के नाम पर 25 लाख की लूट, चुनाव निरीक्षण अधिकारी बनकर आए थे बदमाश

नम्रता अरविंद दुबे 10 वर्षों से अधिक समय से टीवी पत्रकारिता में विभिन्न मुद्दों को कवर कर रही हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
गणेशोत्सव: डिप्टी CM शिंदे के निर्देश पर बस बुकिंग पर 30% छूट
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
बेटे को सुसाइड से रोकने गए पिता पहाड़ से फिसले, मां भी कूदी, तीनों की मौत
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
साहिल लोचब की मां बोली- 'अगर राहुल गांधी न होते तो...'
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज
वैष्णवी हगवणे सुसाइड केस में बंडू फाटक को राहत, आरोपों से डिस्चार्ज

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget