एक्सप्लोरर

Maharashtra: 'अजित पवार बोल रहे हैं मैं अपनी घरवाली को...', AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का निशाना

Asaduddin Owaisi: अकोला में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगली बार जब कांग्रेस और राष्ट्रवादी के लोग आपके बीच आए तो उनसे पूछना कि आप अपने जुबान से बाबरी मस्जिद बोल सकते हैं या नहीं?

Maharashtra News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने केंद्र सरकार, अजित पवार (Ajit Pawar) और उद्धव ठाकरे (Uddhav Thackeray) पर हमला बोला है. महाराष्ट्र के अकोला में एक सभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि क्या तुम नहीं देख रहे जो अशोक चव्हाण मुझे गाली देते थे, उनके चमचे आज मोदी के पैरों में बैठकर चाय पी रहे हैं, कल तक मुझे टीम बी बोलने वाले राज्यसभा की मेंबरशिप ले रहे हैं.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "अजित पवार बोलते थे, आज वह कहां पर बैठे हैं. अजित पवार बोल रहे हैं कि मैं अपनी घरवाली को अपनी बहन के खिलाफ लड़ाऊंगा. अब आप ही बताइए महाराष्ट्र में यह क्या मामला हो रहा है? उन्हीं का एक मुंबई का लीडर है उसे केवल इफ्तार की दावत याद आती है और कुछ नहीं. अगली बार जब कांग्रेस और राष्ट्रवादी के लोग आपके बीच आए तो उनसे पूछना कि आप अपने जुबान से बाबरी मस्जिद बोल सकते हैं या नहीं?"

'बाबरी मस्जिद जिंदा है और रहेगी'
एआईएमआईएम अध्यक्ष ने कहा, "हमने पार्लियामेंट में कहा एक बार जहां मस्जिद बन गई वहां थी, है और रहेगी. मैं आपसे कह रहा हूं हमने बाबरी मस्जिद जिंदाबाद का नारा लगाया था. बाबरी मस्जिद जिंदा है और रहेगी. उद्धव ठाकरे कहते हैं कि हम खुश हैं हमने 6 दिसंबर को मस्जिद तोड़ी. उद्धव ठाकरे के साथ कौन हैं शरद पवार, उनके साथ कांग्रेस है और यही कांग्रेस जाकर कहेगी बचा लो, अरे पहले आप अपने आप को तो बचा लो."

'मैं मराठा भाइयों को शुभकामनाएं देता हूं'
इसके अलावा असदुद्दीन ओवैसी ने छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर मराठा भाइयों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा, "आरएसएस के लोगों से पूछना चाहूंगा, तुम कब तक यह झूठ कहते रहोगे कि छत्रपति शिवाजी महाराज मुसलमान के दुश्मन थे, उनके पास 13 मुसलमान जनरल थे. अफजल खान का जब छत्रपति शिवाजी महाराज ने कत्ल किया, तब मुसलमान उनके बॉडीगार्ड थे."

ओवैसी ने लोगों से की ये अपील
एआईएमआईएम अध्यक्ष ने आगे कहा कि महाराष्ट्र की विधानसभा में एक असदुद्दीन ओवैसी और इम्तियाज जलील नहीं बल्कि 50 ओवैसी और जलील होने चाहिए. असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के अकोला में लोगों से एआईएमआईएम के कम से कम चार कैंडिडेट को लोकसभा में जिताने की अपील की है. उन्होंने कहा कि राइट टू रिलिजन भारत के संविधान का एक अधिकार है और बीजेपी और आरएसएस यह चाहती है कि यह हमसे छीन लिया जाए. आपसे कहा जाता है कि जब अकोला में चुनाव होगा तो आप सेकुलरिज्म को जिंदा रखिए. खबरदार मैं उन दलालों से कह रहा हूं, जो मुसलमानों की साफा में है.

ये भी पढ़ें: Sharad Pawar: 'जिन्होंने पार्टी बनाई, उसे ही हटा दिया', शरद पवार का चुनाव आयोग और राहुल नार्वेकर पर बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
भिवंडी बिल्डिंग हादसा: कल गिराई जाएगी इमारत, 10 की हो चुकी है मौत
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
मुंबई लोकल में महिला से बदसलूकी का आरोप, पुलिस ने बचाया
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं चलने की चेतावनी
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा
सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ की चोरी, राज ठाकरे का दावा

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget