एक्सप्लोरर

'महाराष्ट्र को लूटने वालों की तरह हुई BJP की मानसिकता', आदित्य ठाकरे ने बोला हमला

Aditya Thackeray News: आदित्य ठाकरे ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुंबई, पुणे और संभाजीनगर को देखकर ऐसा लगता है कि जैसे मुगल राज चल रहा है.

Maharashtra Politics: शिवसेना यूबीटी के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे ने रविवार (13 अप्रैल) को बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि आज के बीजेपी की मानसिकता महाराष्ट्र पर आक्रमण करने वालों महाराष्ट्र को लूटने वाले लोगों की तरह है. 

आदित्य ठाकरे ने कहा, "आज आप मुंबई के हाल को देखिए, पुणे को देखिए छत्रपति संभाजी नगर को देखिए, ऐसा लग रहा है कि मुगल राज चल रहा है और यही मानसिकता वाले लोग छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करते हैं फिर चाहे वो कल आए हुए (अमित शाह) (बिना नाम लिए) हो या प्रशांत कोरटकर हो, या फिर भगत सिंह कोश्यारी हों, यही लोग औरंगजेब की कब्र को समाधि समझते हैं."

तो वहीं महायुति में फंड में सही ढंग से बटवारा ना होने खबर पर आदित्य ठाकरे ने कहा, "यही एकनाथ शिंदे थे जो महाविकास आघाड़ी में रहते हुए फंड को लेकर लगातार शिकायत करते थे और यहां से भाग गए. 2 साल के अंदर उनके खुद की जेब में जितना फंड गया है इन सब की जांच देवेंद्र फडणवीस करेंगे."

'हिंदुत्व के ब्रांड एंबेसडर सिर्फ बालासाहेब'
धीरेंद्र शास्त्री को हिंदुत्व का ब्रांड एंबेसडर पेश किए जाने पर आदित्य ठाकरे ने कहा कि हिंदुत्व का एक ही ब्रांड एंबेसडर है और वह बालासाहेब ठाकरे हैं.

अमित शाह के बयान पर संजय राउत ने भी घेरा
इससे पहले शनिवार (12 अप्रैल) को केंद्रीय गृहमंत्री मंत्री अमित शाह महाराष्ट्र के रायगड में थे, वहां मंच से संबोधित करते समय उन्होंने औरंगजेब की कब्र को समाधि कह दिया तो वहीं छत्रपति शिवाजी महाराज को सिर्फ शिवाजी कहकर संबोधित किया, जिसको लेकर शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे पार्टी के सांसद संजय राउत ने बीजेपी और अमित शाह पर जमकर हमला बोला.

संजय राउत ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस को इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए और वह खुद उसे मंच पर बैठे थे जहां पर यह अमित शाह ने कहा वह कैसे इसे बर्दाश्त कर सकते हैं और उन्हें इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए.

About the author सूरज ओझा

सूरज ओझा 2021 से एबीपी न्यूज से जुड़े हैं. अंडरवर्ल्ड, साइबर जगत से जुड़े मामलों और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा जांच किए जाने वाले संवेदनशील केसों पर बारीकी से नजर रखते हैं. लॉरेंस बिश्नोई गैंग, आतंकी संगठन आईएसआईएस, जैश-ए-मोहम्मद और अन्य आतंकवादी संगठनों से जुड़ी खबरें भी कवर करते रहे हैं. पत्रकारिता करियर के दौरान तीन क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों और दो राष्ट्रीय न्यूज़ चैनलों में काम किया है. इसके अलावा टैब्लॉयड और ब्रॉडशीट अख़बारों में भी काम करने का अनुभव रहा है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!
मुंबई: ATS की रडार पर 19 साल की लड़की, पिता का इंडियन मुजाहिदीन और SIMI कनेक्शन!
महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे के भाई-भतीजे पर हमला, ICU में भर्ती
महाराष्ट्र के मंत्री अतुल सावे के भाई-भतीजे पर हमला, ICU में भर्ती
महाराष्ट्र: नांदेड़ में भीषण हादसा, ट्रक-वैन की टक्कर में 6 की मौत
महाराष्ट्र: नांदेड़ में भीषण हादसा, ट्रक-वैन की टक्कर में 6 की मौत
गरबा पर AIMIM नेता बोले, 'मुसलमानों को ऐसी जगह क्यों जाना जहां...'
गरबा पर AIMIM नेता बोले, 'मुसलमानों को ऐसी जगह क्यों जाना जहां...'

वीडियोज

Sansani: मंच पर डांसर या लेडी डॉन! | Bihar News
Mumbai News | Breaking News: लोकल में हादसा..ट्रेन से नीचे गिरी महिला | Maharashtra
BRICS Summit 2026 India | Janhit: शी भारत आ रहे हैं..कितना 'भरोसा' ला रहे है? | ABP News | Jinping
Mayawati Expels Akash Anand | Akhilesh Yadav: मायावती के फैसले से वोट 'आनंद' किसे? | UP Election
Iran US War | Donald Trump | Sandeep Chaudhary: खाड़ी में का तांडव...फिर पड़ेगी महंगाई की मार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
9/11 की बरसी पर PM मोदी ने पाकिस्तान को सुनाया, 'भारत कई दशकों से...'
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
पंजाब में BJP का कमल खिला पाएंगे कैप्टन? 2024 में पत्नी परनीत हार गईं थीं चुनाव
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
वेज या नॉनवेज पुतिन को क्या पसंद? इस डिश को खाकर आती है मां की याद
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
Watch: ईशान किशन ने लगाया क्रेडिट चोरी का आरोप, वैभव सूर्यवंशी ने ऐसा जवाब देकर कर दिया हैरान
बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' का कब्जा, 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
'मिर्जापुर' और 'हनुमान अंश' के आगे 'हैवान' कितना कमा पाएगी?
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, बोला- 'नतीजे दिखाते हैं कि...'
भारत की GDP ग्रोथ देखकर IMF को लगा शॉक, जानें क्या कहा?
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
'मजबूरी में.. अशोक सिद्धार्थ पर और खुलासे करने वाली हैं मायावती? BSP चीफ का नया बयान
How To Store Tomatoes: सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
सड़ने और पिलपिले होने लगते हैं टमाटर? 1 आसान हैक से हफ्तों रहेंगे फ्रेश
Embed widget