एक्सप्लोरर

'यह क्रूर हत्या, इसलिए पुलिस और...', मुंबई हिट एंड रन मामले पर विपक्ष ने शिंदे सरकार को घेरा

Mumbai Hit And Run Case: शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने मुंबई हिट एंड रन मामले में सवाल उठाते हुए कहा कि 60 घंटे बीत जाने के बाद ब्लड सैंपल में कौन से सबूत मिल पाएंगे?

Aditya Thackeray On Worli Accident: मुंबई के वर्ली हिट एंड रन मामले में मुख्य आरोपी मिहिर शाह को शाहपुर से गिरफ्तार किया गया है. 60 घंटे बीत जाने के बाद यह गिरफ्तारी हुई है. इस बीच इस मामले को लेकर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है. शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने इस मसले को लेकर सरकार को घेरा है. उन्होंने इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया है.

आदित्य ठाकरे ने कहा कि इस मामले को हिट एंड रन नहीं बल्कि हत्या के रूप में देखना चाहिए क्योंकि आरोपी ने जानबूझकर पहले कुछ दूरी तक पीड़िता को घसीटा और उसके बाद गाड़ी को रिवर्स लेकर फिर से पीड़िता के ऊपर चढ़ाया.

यह क्रूर हत्या है- आदित्य ठाकरे

उन्होंने कहा, ''यह क्रूर हत्या है, इसलिए पुलिस और सरकार इस मामले को हत्या का मामला बनाएं और आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दे.'' आदित्य ठाकरे ने यह भी दावा किया कि 60 घंटे बीत जाने के बाद ब्लड सैंपल में कौन से सबूत मिल पाएंगे. आखिर 60 घंटे तक मिहिर क्यों नहीं पकड़ा गया. मिहिर पर किसकी कृपा थी. किसके कहने पर उसे छुपाया गया था? इन तमाम सवालों का जवाब सरकार जनता के सामने दे.

जानबूझ कर मिहिर शाह को 2 दिन फरार कराया गया- अनिल देशमुख

वहीं, हिट एंड रन मामले को लेकर शरद पवार गुट की पार्टी एनसीपी (एसपी) भी शिंदे सरकार पर हमलावर नजर आ रही है. शरद पवार गुट के नेता अनिल देशमुख ने कहा, ''वर्ली हिट एंड रन कांड के आरोपी मिहिर शाह को दो दिन बाद आज गिरफ्तार कर लिया गया.  उसने शराब पी थी, पब गया और 18,000 रुपये का बिल चुकाया, फिर महिला पर कार चढ़ा दी''. 

उन्होंने आगे कहा, ''अब दो दिन बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया तो अब शराब पीने की रिपोर्ट निगेटिव आएगी. अब हम आरोप लगा रहे हैं कि उसे जानबूझ कर दो दिन के लिए फरार कराया गया? क्या यह सब उसे बचाने के लिए किया गया था?''

बता दें कि मुंबई के वर्ली में रविवार (7 जुलाई) को BMW कार ने स्कूटी पर सवार दंपति को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में महिला की जान चली गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक कार से टक्कर लगने के बाद महिला कार की बोनट पर जा गिरी थी, इसके बाद भी कार ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी. काफी दूर तक महिला घसीटती रही और फिर नीचे गिर गई. महिला को अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें:

BJP को बड़ा झटका देने की तैयारी में शरद पवार, ये नेता थाम सकते हैं NCP का दामन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
महाराष्ट्र SIR: पहला फेज पूरा, 2 करोड़ से अधिक लोग हो सकते हैं बाहर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
CM फडणवीस और ताकतवर! किसी भी मंत्री के फैसले को पलटने का मिला पावर
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड
'दारू पीकर आता था प्रिंसिपल', दीपके की चेतावनी के बाद सस्पेंड

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
Tejashwi Lokbhawan March Live: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
LIVE: RJD का लोकभवन मार्च शुरू, 'AK-47' से किया गया प्रदर्शन
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
इस अनचाहे रिकॉर्ड के साथ रिटायर हुए जडेजा, कभी हासिल नहीं कर पाए ये मुकाम
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'प्लान नहीं था, अमित शाह के कहने पर अरेस्ट किया', सत्येंद्र जैन पर केजरीवाल का दावा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget