एक्सप्लोरर

'साथ हमने नहीं छोड़ा था...,' आदित्य ठाकरे के इस बयान पर भड़के बीजेपी नेता संजय मयूख

Maharashtra Politics: दिल्ली चुनाव के नतीजों को लेकर आदित्य ठाकरे ने केंद्र पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जिस तरह उनकी पार्टी के साथ हुआ, उसी तरह आप और कांग्रेस के खिलाफ भी हथकंडे अपनाए गए.

Aditya Thackeray On BJP: शिवसेना विधायक आदित्य ठाकरे ने दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजों और हाल में देश की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र सिर्फ नाम का रह गया है और इसे बचाने के लिए सभी विपक्षी दलों को एकजुट होना होगा. आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह उनकी पार्टी के साथ हुआ. उसी तरह अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के खिलाफ भी राजनीतिक हथकंडे अपनाए गए. 

उन्होंने आशंका जताई कि यही हाल बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ भी हो सकता है, जहां उनकी पार्टी की सीटें बीजेपी के पक्ष में चली जाएंगी और अंततः बीजेपी सत्ता पर काबिज हो जाएगी.

आदित्य ठाकरे के बयान पर बीजेपी का पलटवार 

आदित्य ठाकरे के इस बयान पर बीजेपी के एमएलसी और पार्टी के मीडिया सह प्रमुख संजय मयूख ने कड़ा पलटवार किया. उन्होंने आदित्य ठाकरे पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह “सोने के चम्मच” के साथ राजनीति करने वाले नेता हैं, जिनका राजनीति में संघर्ष नहीं रहा है. उन्होंने याद दिलाया कि बीजेपीने कभी शिवसेना का साथ नहीं छोड़ा, बल्कि उद्धव ठाकरे गुट ने ही गठबंधन तोड़ा था. 

संजय मयूख ने दोहराया कि बीजेपी सबका साथ, सबका विकास की नीति पर चलती है और जहां भी वह गठबंधन में रहती है. वहां गठबंधन धर्म का पालन करती है. संजय मयूख ने विपक्षी दलों पर केंद्र सरकार की योजनाओं को लेकर भी हमला बोला. उन्होंने कहा, ''कुछ पार्टियों ने जनता के हितों को नजरअंदाज किया और केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लागू करने से मना कर दिया. उदाहरण के तौर पर, पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार ने एक महत्वपूर्ण योजना को अस्वीकार कर दिया, जबकि आपदा पार्टी ने आयुष्मान भारत जैसी महत्वपूर्ण योजना को लागू नहीं किया, जिससे लाखों गरीबों को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता था''. 

'आरजेडी का बिहार में सफाया तय'

बिहार की राजनीति पर बात करते हुए संजय मयूख ने दावा किया कि आरजेडी का बिहार में सफाया तय है. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में आरजेडी के विधायक इतने भी नहीं बचेंगे कि वे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष पद पर बैठने लायक रह सकें. उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता जाने के बाद ये सभी नेता बौखलाहट में अनर्गल बयान दे रहे हैं.

इसके साथ ही संजय मयूख ने बीजेपीकी नीतियों और योजनाओं का बचाव करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की कई योजनाओं को न केवल राष्ट्रीय स्तर पर बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सराहा गया है. उन्होंने आयुष्मान भारत, उज्ज्वलता योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि ये योजनाएं करोड़ों गरीब और जरूरतमंद लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए शुरू की गईं. बीजेपी सरकार ने जो भी वादे किए, उन्हें पूरा करने का काम किया और सभी योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू किया.

उन्होंने कहा कि विपक्षी दल केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं, लेकिन बीजेपी अपनी नीतियों के बल पर जनता का विश्वास जीत रही है. संजय मयूख ने विपक्षी दलों पर तंज कसते हुए कहा कि जिन पार्टियों ने जनता को केवल चुनावी वादों में उलझाकर रखा, वे आज खुद अस्तित्व बचाने के लिए संघर्ष कर रही हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी बिना भेदभाव के विकास कार्यों में लगी है और केंद्र की सभी योजनाओं को देशभर में समान रूप से लागू किया जा रहा है. इसके अलावा, उन्होंने बिहार की वर्तमान राजनीति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि राज्य में बीजेपीकी स्थिति लगातार मजबूत हो रही है. उन्होंने यह भी दावा किया कि आने वाले समय में बीजेपीराज्य की सबसे प्रभावशाली पार्टी के रूप में उभरेगी. 

इसे भी पढ़ें: मोहन यादव के मंच पर शू-मेकर्स ने कहा- 'हमें भोपाल से किया जा रहा बाहर', फिर CM ने कर दिया ये बड़ा ऐलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
प्रदर्शनकारी छात्रों को गाड़ी में भरकर ले जा रही थी मुंबई पुलिस, किसी ने खोल दिया दरवाजा, वायरल हो रहा वीडियो
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
शिंदे गुट के नेता रमेश म्हात्रे से जुड़े मामले में हाईकोर्ट की ठाणे पुलिस को फटकार, जानें क्या कहा?
Maharashtra: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल
महाराष्ट्र: SIR ने पकड़ी रफ्तार, 84% वोटर्स तक पहुंचे इम्यूरेशन फॉर्म, 5 करोड़ से ज्यादा डिजिटल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget