एक्सप्लोरर

सपा विधायक अबू आजमी के बेटे को गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया, क्या है आरोप?

Abu Azmi Son News: समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के बेटे को गोवा पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Abu Azmi Son Farhan Azmi: गोवा पुलिस ने न्यूटन सुपर मार्केट कैंडोलिम में सार्वजनिक रूप से हुई मारपीट के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी और अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. इंडियन एक्स्प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक,  पुलिस ने फरहान को हिरासत में ले लिया है.

अबू आजमी महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष भी हैं. पुलिस के मुताबिक, मौका दिए जाने के बावजूद दोनों पक्षों ने शिकायत दर्ज कराने या मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया.

कुछ ही देर बाद रिहाई

उद्यमी (Entrepreneur) अबू फरहान आजमी को गोवा पुलिस ने दो स्थानीय लोगों के साथ उनके वाहन को चलाने के तरीके को लेकर हुए विवाद के बाद सोमवार को हिरासत में लिया था.

कैलंगुट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज होने और बीएनएसएस की धारा 35 के तहत नोटिस जारी करने के बाद चारों को कुछ देर बाद रिहा कर दिया गया.

कैसे शुरू हुआ विवाद?

पुलिस ने बताया कि कैंडोलिम में न्यूटन सुपर मार्केट के पास लड़ाई के बारे में पणजी के पुलिस नियंत्रण कक्ष में सोमवार को रात 11.12 बजे एक फोन कॉल आया. इसके बाद पुलिस पहुंची.

पुलिस ने बताया कि आजमी मर्सिडीज एसयूवी में जा रहे थे और जब वे सुपरमार्केट के पास मुड़े, तो उनके पीछे एक गाड़ी में सवार दो स्थानीय लोगों ने आजमी से बहस की. उनका दावा था कि लेन बदलते समय उनकी कार ने बिना इंडिकेटर का इस्तेमाल किए मोड़ लिया. 

बहस के दौरान ही दोनों लोगों के परिवार के सदस्य और स्थानीय लोगों का एक समूह वहां आ गया. उन्होंने आजमी और उनके ड्राइवर को कार से बाहर निकलने को कहा. 

बता दें कि इन दिनों अबू आजमी औरंगजेब वाले बयान को लेकर विवादों में हैं. उनके खिलाफ महाराष्ट्र में सोमवार को एफआईआर दर्ज की गई.

औरंगजेब पर बयान से हुआ बवाल तो सपा MLA अबू आजमी बोले, 'कोई आहत हुआ है तो...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
महाराष्ट्र: एनसीपी SP में होगा बंटवारा? शरद पवार ने अब खुद साफ की तस्वीर, किया बड़ा दावा
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
महाराष्ट्र: नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
नांदेड़ में शिक्षक ने अपने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या, WhatsApp पर शेयर किया था सुसाइड नोट
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR
महाराष्ट्र: बीजेपी प्रवक्ता नवनाथ बन के खिलाफ फर्जी पोस्ट, 14 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर FIR

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?

Embed widget