एक्सप्लोरर

औरंगजेब पर बयान से हुआ बवाल तो सपा MLA अबू आजमी बोले, 'कोई आहत हुआ है तो...'

Abu Azmi on Aurangzeb: मुगल बादशाह औरंगजेब को लेकर मचे बवाल पर अबू आजमी ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि जो इतिहासकारों ने बताया है, वही मैंने कहा. इतिहासकारों पर तो बैन नहीं लगा है.

Abu Azmi Statement on Aurangzeb: मुगल बादशाह औरंगजेब की तारीफ करना समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक अबू आसिम आजमी को भारी पड़ गया है. मंगलवार (4 मार्च) को विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. वहीं मुंबई पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है. इस बीच अबू आजमी ने अपना बयान वापस ले लिया है.

उन्होंने कहा, ''मेरे बयान से कोई आहत हुआ है तो मैं अपना बयान पीछे लेता हूं. जो इतिहासकारों ने बताया है मैंने वही दोहराया है. मेरे बयान से विधानसभा का कामकाज रोकना सही नहीं है. ये महाराष्ट्र की जनता के साथ नाइंसाफी होगी.''

इतिहासकारों पर तो बैन नहीं लगा- अबू आजमी

मानखुर्द शिवाजी नगर से विधायक आजमी ने कहा, ''मैं कल जब विधानसभा से बाहर निकला तो प्रेस वालों ने मुझसे कहा कि असम के मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी की तुलना औरंगजेब से की है, आपका क्या कहना है. मैं क्या जानूं कि औरंगजेब क्या थे...जो इतिहासकारों ने बताया है, वही मैंने कहा. इतिहासकारों पर तो बैन नहीं लगा है. उनके खिलाफ कार्रवाई तो नहीं हुई है.''

उन्होंने आगे कहा, ''मैं जिंदगी में कभी सोच भी नहीं सकता कि मैं छत्रपति महाराज, संभाजी महाराज या आंबेडकर के खिलाफ अपमानित बात करूं. कई लोगों ने ऐसे बयान दिए, उन्हें आज सुरक्षा मिली हुई है. अगर इसके बाद भी लगता है कि मैंने ऐसी बात बोली है, कोई आहत हुआ है तो मैं अपनी बात वापस लेता हूं.''

अबू आजमी ने क्या कहा था?

महाराष्ट्र में सपा के अध्यक्ष अबू आजमी ने सोमवार (3 मार्च) को औरंगजेब की तारीफ करते हुए कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की सीमा अफगानिस्तान और बर्मा (म्यांमार) तक पहुंच गई थी. हमारा जीडीपी 24 प्रतिशत था और भारत को (औरंगजेब के शासनकाल के दौरान) सोने की चिड़िया कहा जाता था.’’

इसपर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कड़ी आपत्ति जताई. मंगलवार को इसपर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ. शिंदे ने कहा कि अबू आजमी देशद्रोही हैं. उनको निलंबित किया जाना चाहिए. इसके बाद विधानसभा की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई. 

भाई धनंजय मुंडे के इस्तीफे पर पंकजा मुंडे ने कहा, 'वह बेचारा बच्चा...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
'इतिहास का काला दिन था', INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर एकनाथ शिंदे का निशाना
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
महाराष्ट्र: रायगढ़ में निर्माणाधीन ढांचा गिरा, 8 मजदूर घायल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'गलतियां हो सकती हैं...', राहुल गांधी की याचिका में खामियों पर बोले संजय राउत
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान
'राहुल मदारी का खेल खेल रहे, उछल-कूद रहे', शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
US में तूफान, नेपाल में बाढ़ और पनामा में भूकंप, क्या मौसम भारत में भी आएगी 'आफत' ?
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
'पहले उपद्रव से उत्सव भूल जाते थे लोग', बरेली में सपा पर बरसे CM योगी
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
रेलवे NTPC ग्रेजुएट CBT 1 की तारीख घोषित, इस दिन होगी परीक्षा
Embed widget