एक्सप्लोरर

MVA में बन गई अखिलेश यादव के सपा की बात, सीटों पर अबू आजमी ने साफ किया रुख

Maharashtra Politics: सपा नेता अबू आजमी ने कहा कि पार्टी छोटी हो जाए ये चलेगा लेकिन देश बड़ा चाहिए. जो संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. ऐसे लोगों को हटाने के लिए SP पूरी ताकत से MVA के साथ खड़ी है.

Maharashtra Assembly Elections: महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी दलों और गठबंधनों के बीच रणनीति बनाई जा रही है. महाविकास अघाड़ी गठबंधन में भी सहयोगियों के बीच सीट बंटवारे को लेकर अभी अंतिम तौर से कोई फैसला नहीं हो पाया है. इस बीच समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने दावा किया है कि महाविकास अघाड़ी मजबूती से विधानसभा का चुनाव लड़ेगी. इस दौरान उन्होंने बिना नाम लिया सत्ता पक्ष पर निशाना भी साधा.

समाजवादी पार्टी के नेता अबू आजमी ने कहा, ''सबसे पहली बात ये है कि महाविकास अघाड़ी को मजबूती से लड़ना चाहिए. सीट कम मिले या ज्यादा मिले उस पर मतभेद नहीं होना चाहिए. देश बड़ा है, पार्टी बड़ी नहीं है.'' 

धर्म के नाम पर परेशान करने वालों को हटाएंगे- अबू आजमी

उन्होंने आगे कहा, ''पार्टी छोटी हो जाए ये चलेगा लेकिन देश बड़ा चाहिए. जो लोग संविधान की धज्जियां उड़ा रहे हैं. जो लोग सिर्फ धर्म के नाम पर लोगों को परेशान कर रहे हैं. ऐसे लोगों को हटाने के लिए समाजवादी पार्टी पूरी ताकत के साथ महाविकास अघाड़ी के साथ खड़ी है.  

हम 12 सीटों की मांग कर रहे- अबू आजमी

सपा नेता अबू आजमी ने सीटों को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''हम 12 सीटों की मांग कर रहे हैं लेकिन फिर भी हमारी जो सीट होगी हम उस पर विचार करेंगे. महाविकास अघाड़ी के साथ मिलकर हम सभी 288 सीटों पर चुनाव लड़ने वाले हैं और साम्प्रदायिक ताकत को हराएंगे. हम खुश होंगे जब हम साम्प्रदायिक शक्तियों को हराएंगे.'' 

उन्होंने ये भी कहा, ''मैं महाविकास अघाड़ी के सभी साथियों से निवेदन करना चाहूंगा कि कोई भी सीट के ऊपर झगड़ा मत करो. सभी मिलकर चुनाव लड़ो. प्रदेश की सभी 288 सीटों को अपनी समझो और मेहनत करो. सभी धर्मनिरपेक्षता का परचम लहराओ और जीतकर आओ.''

बता दें कि महाराष्ट्र में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने हैं. राज्य में चुनावी कार्यक्रम को लेकर जल्द ही घोषणा होने की संभावना जताई जा रही है. हाल ही में चुनावी तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग की टीम ने महाराष्ट्र का दौरा किया है.

ये भी पढ़ें:

Maharashtra: देवेंद्र फडणवीस के वोट जिहाद वाले बयान पर सुप्रिया सुले का पलटवार, बोलीं- 'उनका सबसे खराब...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
कब्जे के लिए पार्टनर की हत्या की साजिश, यूपी से 7 आरोपी गिरफ्तार
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
'गृह मंत्रालय नहीं गैंग चला रहे हैं…', संजय राउत का तीखा हमला
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
महाराष्ट्र में बारिश का कहर, रेड अलर्ट के बीच उफान पर नदियां; स्कूल बंद
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR
भिवंडी हादसे में एक्शन, 10 की मौत; मालिक-ठेकेदार पर FIR

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी को निशाना बनाने वाले मॉर्फ्ड कंटेंट को लेकर मेटा इंडिया के हेड पर केस दर्ज
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
PM मोदी के वीडियो पर संजय सिंह का बयान, कहा- मेरी मां...मां नहीं?
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म, समझें कैसे
हार्दिक पांड्या के CSK में आते ही कप्तान का सबसे बड़ा सिर दर्द होगा खत्म
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, बोले- ‘ये स्पॉन्सर्ड आंदोलन था’
'गंदी नाली के कीडे बन गए हैं', सीजेपी प्रोटेस्ट पर फूटा मुकेश खन्ना का गुस्सा, युवाओं को दी चेतावनी
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
LPG सिलेंडर 200 रुपए सस्ता, कोलकाता-दिल्ली समेत कहां-कहां घटे दाम?
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
PM मोदी ने भोगपुरम एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, आंध्र प्रदेश को दिया तोहफा
Viral Video : ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
ट्रेन में कैसे चोरी होता है फोन, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
दुनिया का पहला Email आखिर किसने भेजा था? जानिए पूरी कहानी
Embed widget