एक्सप्लोरर

शर्मिष्ठ पनोली की गिरफ्तारी पर अबू आजमी का बड़ा बयान, कहा- 'अगर कोई भी...'

Abu Azmi News: सपा विधायक अबू आजमी ने कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ एक ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमें कम से कम 10 साल तक सजा का प्रावधान हो.

Maharashtra News: महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के प्रमुख और विधायक अबू आजमी ने कोलकाता में गिरफ्तार की गई शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ्तारी पर कोलकाता पुलिस को मुबारकबाद दी है. उन्होंने कहा कि आज अगर कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, धर्मगुरु, पवित्र ग्रंथ या समुदाय का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून लागू किया जाना चाहिए.

अबू आजमी ने देवेंद्र फडणवीस सरकार पर भी हमला बोला. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने नफरत फैलाने वालों को खुली छूट दे रखी है. उन्होंने मस्जिदों में लाउडस्पीकर के इस्तेमाल किए जाने पर विरोध करने का भी मसला उठाया.

उन्होंने ये भी कहा कि धार्मिक भावनाओं को भड़काने वालों के खिलाफ एक ऐसा कानून बनना चाहिए जिसमें कम से कम 10 साल तक सजा का प्रावधान हो और उसकी जमानत न होने पाए. ये कानून देश में बनना चाहिए. 

अबू आजमी का फडणवीस सरकार पर हमला

एक सवाल के जवाब में सपा नेता अबू आजमी ने कहा, ''शर्मिष्ठा पनोली की गिरफ़्तारी पर कोलकाता पुलिस को मुबारकबाद. आज अगर कोई भी व्यक्ति किसी धर्म, धर्मगुरु, पवित्र ग्रंथ या समुदाय का अपमान करता है, तो उसके खिलाफ सख्त आतंकवाद विरोधी कानून लागू किया जाना चाहिए. समाजवादी पार्टी की हमेशा से यही मांग रही है. लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने नफ़रत फैलाने वालों को खुली छूट दे रखी है. 

लाउडस्पीकर के उपयोग पर क्या बोले अबू आजमी?

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ''सत्ताधारी दल के कई मंत्रियों पर हेट स्पीच और समाज में जहर घोलने के 34 से ज्यादा मामले दर्ज हैं, लेकिन आज तक किसी की गिरफ़्तारी नहीं हुई. लाउडस्पीकर का उपयोग मस्जिद, मंदिर, चर्च, गुरुद्वारा और त्योहारों में समान रूप से होता है. क्या अदालत के निर्देश सिर्फ़ मुसलमानों पर लागू होते हैं? अगर कानून सबके लिए बराबर है, तो आपत्ति केवल मस्जिद के लाउडस्पीकर पर क्यों?''

ट्रम्प के घुटने टेकने वाली सरकार नहीं चाहिए- अबू आजमी

अबू आजमी ने ये भी कहा, ''हम याद दिलाना चाहते हैं कि हमारे देश के प्रधानमंत्री डोनाल्ड ट्रम्प नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी जी हैं. पाकिस्तान ने हमारे देश के साथ जो किया, क्या उसका पूरी तरह जवाब नहीं दिया जाना चाहिए था? हम प्रधानमंत्री मोदी जी से कहना चाहते हैं कि देश को लाल आंख और 56 इंच के सीने वाली सरकार चाहिए — ट्रम्प के घुटने टेकने वाली नहीं.''

'मुसलमानों से धर्म पूछ कर उन्हें मारा जा रहा'

उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ''पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर लोगों को मारा, और हमारे यहां सत्ताधारी मंत्री, नेता लोगों को मुसलमानों से उनका धर्म पूछ कर व्यापार करने, बेकसूरों को मारा जा रहा है. उनमे और आतंकवादियों में फर्क ही क्या है? 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Maharashtra News: 'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
'मिसिंग लिंक' को लेकर अफवाहों पर CM देवेंद्र फडणवीस सख्त, '...मैं छोड़ूंगा नहीं'
Mumbai Rain: भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
भारी बारिश से मुंबई अस्त-व्यस्त, मेयर की अपील, 'समुद्र तटों से दूर रहें, नाले में कचरा न फेंके'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
मारपीट मामले में शिवसेना के पार्षद रमेश म्हात्रे गिरफ्तार, श्रीकांत शिंदे बोले, 'कानून हाथ में लेने...'
Pune Building Collapsed: पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू जारी
पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में गिरी बिल्डिंग, 14-15 लोग दबे, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget