एक्सप्लोरर

नागपुर हिंसा पर CM देवेंद्र फडणवीस की चेतावनी- 'किसी को नहीं छोड़ेंगे ', VHP-बजरंग दल पर क्या कहा?

Devendra Fadnavis Exclusive: नागपुर हिंसा को लेकर एबीपी माझा से बातचीत में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ा, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा.

Devendra Fadnavis Exclusive: महाराष्ट्र के नागपुर में औरंगजेब की कब्र को लेकर विवादों के बीच हुई हिंसा को लेकर जुबानी जंग जारी है. इस बीच राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि मुट्ठीभर लोग इस तरह की हरकतें करते हैं, जिससे शहर का नाम खराब होता है और सामाजिक सौहार्द भी बिगड़ता है.

एबीपी माझा को दिए इंटरव्यू में फडणवीस ने कहा, ''1992 के बाद पहली बार नागपुर में इस तरह का तनाव देखने को मिला. नागपुर की संस्कृति के कारण हालात जल्दी नियंत्रित हो गए, लेकिन जो हुआ वह सही नहीं था.''

कैसे नागपुर में फैली हिंसा?

माझा विज़न कार्यक्रम में उन्होंने कहा, ''वीएचपी और बजरंग दल ने औरंगजेब की कब्र जलाने का कार्यक्रम रखा था. सुबह आंदोलन के बाद शांति थी, लेकिन दोपहर के बाद कुछ यूट्यूबर्स ने यह अफवाह फैलाई कि औरंगजेब की कब्र पर जो चादर चढ़ाई गई थी, उस पर कुरान की आयतें लिखी थीं. जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं था. इसके बाद सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट डाली गईं, जिससे शाम होते-होते भीड़ ने तोड़फोड़ और पथराव करना शुरू कर दिया. पुलिस पर हमला किया गया, लेकिन पुलिस ने बहादुरी से स्थिति को संभाला. डीसीपी निकेतन कदम पर तो कुल्हाड़ी से हमला किया गया.'' 

फडणवीस की चेतावनी

देवेंद्र फडणवीस ने चेतावनी देते हुए कहा, ''इस हिंसा के पीछे एक मास्टरमाइंड मालेगांव का है, जो नागपुर आकर यह सब क्यों कर रहा था? इसकी जांच होगी. जिन लोगों ने माहौल बिगाड़ा, उन्हें छोड़ा नहीं जाएगा. हमने वीएचपी और बजरंग दल के लोगों पर भी मामले दर्ज किए हैं. अगर पुलिस पर हमला बर्दाश्त किया गया, तो राज्य में कानून-व्यवस्था नहीं रह पाएगी. इसलिए हम दोषियों को सबक सिखाएंगे.''

सीएम ने नागपुर पुलिस का बचाव करते हुए कहा की नागपुर में हुई हिंसा को इंटेलिजेंस की विफलता नहीं कहा जा सकता, लेकिन दोपहर के बाद जिस तरह सोशल मीडिया पर निगरानी रखनी चाहिए थी, वैसा नहीं हुआ. भड़काऊ पोस्ट सोशल मीडिया के जरिए फैलाई गईं. हमारे पास सोशल मीडिया मॉनिटरिंग की क्षमता है, लेकिन इसे इस्तेमाल करने की आदत डालनी होगी. अब हिंसा सड़कों पर कम और सोशल मीडिया के जरिए ज्यादा होती है. 

नागपुर हिंसा

छत्रपति संभाजीनगर जिले में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र स्थित है. इसे हटाने के लिए विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक पंक्तियां लिखी हुई चादर जलाए जाने की अफवाह के कारण सोमवार (17 मार्च) को नागपुर में हिंसा हुई.

इस मामले में अब तक 12 एफआईआर दर्ज की गई है. जिसमें 4 साइबर पुलिस ने और 8 लोकल नागपुर पुलिस ने दर्ज की है. अब तक 100 लोगों को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है.

नेशनल एजुकेशन पॉलिसी पर महाराष्ट्र में बवाल, BJP बोली- 'मुगलों का इतिहास नहीं पढ़ाएंगे', कांग्रेस ने क्या कहा?

मृत्युंजय सिंह वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिनका पत्रकारिता में 18 वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में ABP News में कार्यरत हैं और महाराष्ट्र में डिप्टी ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं. वे अपराध, राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी रिपोर्टिंग करते हैं. उनकी डिफेंस में काफी रुचि है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
मयंक लोहार हत्याकांड: पीड़ित परिवार ने CM फडणवीस से की मुलाकात, आरोपी को फांसी और सरकारी नौकरी की मांग
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र: 'मंसूबे सफल नहीं होंगे...', डिप्टी CM एकनाथ शिंदे का उद्धव ठाकरे समेत विपक्ष पर हमला
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
महाराष्ट्र में बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा कृषि बाजार, वधावन पोर्ट के पास 1200 एकड़ में होगा तैयार
Maharashtra: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर
महाराष्ट्र: TET पेपर लीक पर बड़ा खुलासा, आगरा की प्रिंटिंग प्रेस से जूते में छिपाया गया था पेपर

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget