एक्सप्लोरर

MP Politics: बीजेपी में शामिल होंगे कमलनाथ? प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिए ये संकेत

Kamal Nath: एमपी बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने भगवान राम का अपमान किया है और कांग्रेस में ऐसे लोग हैं, जिनको इससे दुख हुआ है. हमें लगता है कि उन्हें मौका मिलना चाहिए.

Madhya Pradesh News: दिल्ली में आयोजित होने जा रहे दो दिवसीय बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन को लेकर भोपाल बीजेपी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई. पत्रकार वार्ता में प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कहा कि जो देश और समाज के हित के लिए काम करना चाहता है तो उसका स्वागत है. कमलनाथ (Kamal Nath) बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं तो उनके लिए दरवाजे खुले हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का विरोध किया, इसलिए जिनके मन में पीड़ा है उनको अवसर मिलना चाहिए.

पूर्व सीएम कमलनाथ के बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के बीच मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि 'कांग्रेस ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के निमंत्रण को खारिज कर दिया. कांग्रेस में ऐसे लोग हैं जो इससे नाराज हैं. कांग्रेस भगवान राम का अपमान किया है और कांग्रेस में ऐसे लोग हैं, जिनको इससे दुख हुआ है और हमें लगता है कि उन्हें मौका मिलना चाहिए. जिन लोगों को लगता है कि वह राजनीति में रहकर काम करना चाहते हैं और आप जिसका नाम ले रहे हैं (कमलनाथ) अगर उन्हें भी दुख है तो उनका भी स्वागत है.'

कमलनाथ छिंदवाड़ा में एक्टिव 
बता दें बीजेपी में शामिल होने की अटकलों के साथ कमलनाथ इन दिनों अपने बेटे के संसदीय क्षेत्र छिंदवाड़ा में एक्टिव हैं. बीजेपी फिलहाल कमलनाथ पर खुला हमला नहीं बोल रही है वहीं कमलनाथ और नकुलनाथ के तेवर भी बीजेपी को लेकर नरम पड़े हैं. वहीं मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस ने कमलनाथ को पीसीसी चीफ के पद से हटा दिया था. इसके बाद से ही मध्य प्रदेश की सियासी गलियों में कई तरह के कयास लगना शुरू हो गए थे. वहीं अब सूत्रों के हवाले से ये खबर मिल रही है कि कमलनाथ बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. सूत्रों का तो यहां तक दावा है कि मार्च में कमलनाथ कांग्रेस छोड़ सकते हैं और बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. 

ये भी पढ़ें- MP: महाभारत फेम नीतीश भारद्वाज ने IAS पत्नी पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, CM मोहन से मिलकर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
बिहार में बदले वाहन चेकिंग के नियम, सिपाही-ASI नहीं करेंगे गाड़ी चेक
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
PM मोदी-पीयूष गोयल का बनाया मॉर्फ्ड वीडियो! पुलिस ने दर्ज की FIR दर्ज
Birth Anniversary: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन, मीना कुमारी का दर्दभरा सफर
मीना कुमारी: 15 साल बड़े शादीशुदा डायरेक्टर से शादी, शराब की थी बुरी लत, 39 की उम्र में निधन
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं भिंडी, होगी बंपर पैदावार
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
क्या iPhone में Emergency Override Charging करना सेफ? जानिए सच्चाई
Embed widget