एक्सप्लोरर

MP News: पति की मौत से आहत पत्नी ने की आत्महत्या, 4 साल पहले ही हुई थी शादी

MP News : पुलिस के मुताबिक जानकी नगर निवासी डॉ प्रीति झारिया के संबंध में परिजनों ने सूचना दी थी कि वे अस्पताल से घर लौटते समय लापता हो गई हैं. पुलिस ने तलाश की तो उनकी लाश बड़ी झील में मिली.

भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवा डॉक्टर दंपत्ति का ऐसा अंत हुआ, जिसे सोच कर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए. 4 साल पहले वे विवाह बंधन में बंधे थे, लेकिन अब दोनों इस दुनिया में नहीं हैं. पति की मौत के बाद पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली. कमला नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. दोनों की शवयात्रा एक साथ निकली, यह देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं.

पुलिस ने क्या बताया है

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जानकी नगर में रहने वाली डॉ प्रीति झारिया के संबंध में परिवार वालों ने सूचना दी थी कि वे अस्पताल से घर लौटते समय लापता हो गई हैं. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की तो उनकी लाश बड़ी झील से बरामद की गई. भदभदा स्थित झील से प्रीति की लाश निकलने के बाद पूरा परिवार गमगीन हो गया. 

दरअसल प्रीति के पति की शादी 4 साल पहले भाभा मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर पराग पाठक के साथ हुई थी. पराग पाठक को ब्रेन हेमरेज हो गया था. इस वजह से उन्हें अरेरा कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. पति की मौत के बाद डॉ प्रीति ने भी इस दुनिया को छोड़ दिया. परिजनों ने बताया कि प्रीति और पराग के बीच काफी प्रेम था. दोनों ही हमेशा एक दूसरे के लिए सोचते थे, लेकिन पराग को ब्रेन हेमरेज होने के बाद प्रीति पूरी तरह टूट गई थी. डॉक्टर दंपत्ति मौत से पूरे जानकी नगर में लोग सन्न रह गए.

दोनों की अंतिम यात्रा एक साथ निकली

डॉक्टर दंपत्ति के बीच अटूट प्रेम के कई किस्से मशहूर हैं. जब डॉक्टर पराग पाठक ने इस दुनिया को छोड़ दिया तो अर्धांगिनी प्रीति ने खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली. दोनों की शव यात्रा एक साथ निकली तो लोगों की आंखें नम हो गईं. बताया जाता है कि उनकी कोई संतान भी नहीं है. 

यह भी पढ़ें

MP News: मध्य प्रदेश में आदिवासियों की मॉब लिंचिंग पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस ने शिवराज सरकार पर साधा निशाना

Tanushree Dutta का उज्जैन में हुआ कार एक्सीडेंट, आई मामूली चोटें, अभिनेत्री ने शेयर कीं तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget