एक्सप्लोरर

MP News: कानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच चलेंगी वीकली स्पेशल ट्रेने, एमपी के इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

Special Train: गर्मियों में ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ को कम करने के लिए और यात्रियों की सुविधा के लिए इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने की योजना बनाई है. जानें टाइम टेबल के साथ पूरी डिटेल.

Weekly Special Train: रेल यात्रियों के लिए बढ़िया खबर है. गर्मियों में ट्रेनों में होने वाली भीड़भाड़ को कम करने के लिए इंडियन रेलवे ने कई स्पेशल ट्रेन चलाने की प्लानिंग की है. ऐसी ही एक वीकली स्पेशल ट्रेन कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल के मध्य चलेगी. यह ट्रेन दोनों दिशाओं में 13-13 फेरे लगाएगी. यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के सतना, कटनी, जबलपुर एवं इटारसी स्टेशनों पर हाल्ट लेकर गंतव्य को जाएगी.

पश्चिम-मध्य रेल के सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव के मुताबिक गाड़ी संख्या 04151 कानपुर सेंट्रल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 05 अप्रैल 2024 से 28 जून 2024 तक प्रति शुक्रवार को चलेगी. यह ट्रेन कानपुर सेंट्रल से 15:25 बजे प्रस्थान कर, सतना 21:05 बजे, कटनी 22:20 बजे, जबलपुर 23:30 बजे, अगले दिन 03:25 बजे इटारसी  और दोपहर 14:55 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी.

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 04152 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-कानपुर सेंट्रल सुपरफास्ट साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 06 अप्रैल 2024 से 29 जून 2024 तक प्रति शनिवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से चलेगी. यह ट्रेन लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्टेशन से 17:15 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन इटारसी 02.55 बजे, जबलपुर 06:15 बजे, कटनी 07:25 बजे, सतना 08:40 बजे और दोपहर 15:45 बजे कानपुर सेंट्रल स्टेशन पहुंचेगी.

रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में फतेहपुर, सिराथू, भरवारी, प्रयागराज जंक्शन, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, भुसावल एवं इगतपुरी स्टेशनों पर रुकेगी.इस गाड़ी में 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 08 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 08 शयनयान श्रेणी, 05 सामान्य श्रेणी, 02 एसएलआर/डी सहित 24 कोच रहेंगे.

बीना से गुजरने वाली 10 ट्रेनें निरस्त

पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मण्डल में बीना स्टेशन पर प्लेटफोर्म नंबर तीन पर अधोसरंचना कार्य के अन्तर्गत वॉशेबल एप्रिन निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते कुछ गाडियों को निरस्त करने का निर्णय लिया गया है.

1. गाड़ी संख्या 15045 गोरखपुर-ओखा एक्सप्रेस 04.04.2024 से 09.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी.

2. गाड़ी संख्या 15046 ओखा-गोरखपुर एक्सप्रेस 07.04.2024 से 12.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी.

3. गाड़ी संख्या 19053 सूरत-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस 05.04.2024 से 10.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी.

4. गाड़ी संख्या 19054 मुजफ्फरपुर सूरत-एक्सप्रेस 07.04.2024 से 12.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी.

5. गाड़ी संख्या 20481 भगत की कोठी-तिरुच्चिरापल्ली हमसफर एक्सप्रेस 10.04.2024 से 08.05.2024 तक 05 ट्रिप के लिए
निरस्त रहेगी.

6. गाड़ी संख्या 20482 तिरुच्चिरापल्ली-भगत की कोठी हमसफर एक्सप्रेस 13.04.2024 से 11.05.2024 तक 05 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी.

7. गाड़ी संख्या 11407 पुणे-लखनऊ जंक्शन एक्सप्रेस 09.04.2024 से 07.05.2024 तक 05 ट्रिप के लिए
निरस्त रहेगी.

8. गाड़ी संख्या 11408 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस 11.04.2024 से 09.05.2024 तक 05 ट्रिप के लिए
निरस्त रहेगी.

9. गाड़ी संख्या 12143 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर एक्सप्रेस 07.04.2024 से 12.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए
निरस्त रहेगी.

10. गाड़ी संख्या 12144 सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस 09.04.2024 से 14.05.2024 तक 06 ट्रिप के लिए निरस्त रहेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget