एक्सप्लोरर

MP Panchayat Election: मध्य प्रदेश में हो रहा है पंचायत चुनाव के तीसरे चरण का मतदान, सुरक्षा में तैनात हैं 40 हजार जवान

MP News: आखिरी चरण के मतदान में मध्य प्रदेश में इस समय एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. सुरक्षित मतदान के लिए सुरक्षा बलों के 40 हजार जवान तैनात किए गए हैं.

MP Nagar Nigam Election 2022: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आखिरी चरण का मतदान शुरू हो चुका है. मतदाता अपने मत का उपयोग करने के लिए मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान को लेकर उत्साह दिखाई दे रहा है. ग्राम पंचायत सरपंच, जिला पंचायत सदस्य, जनपद सदस्य चुनने के लिए ग्रमीण मतदाता भारी संख्या में मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं. इस समय मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में दिलचस्प मुकाबला दिखाई दे रहा. 

विधानसभा चुनाव से पहले की परीक्षा 
कांग्रेस और बीजेपी इस चुनाव को 2023 के विधानसभा चुनाव से जोड़कर देख रहे हैं. दोनों दल अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने के लिए तमाम पूरा दमखम लगा चुके हैं. आखिरी चरण के मतदान में मध्य प्रदेश में इस समय एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं. इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरुष और 54 लाख 74 हजार 592 महिला के साथ 264 अन्‍य मतदाता हैं.

Indore News: कांग्रेस प्रत्याशियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने के लिए पुलिस कमिश्नर से मिले कांग्रेसी, पुलिस पर लगाया यह आरोप

बढ़ाए गए सुरक्षा बल
चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश में मतदान केंद्रों पर 40 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है. पहले और दूसरे चरण में कई जगह मतदान केंद्रों पर घटनाएं हो गई थीं, उसको ध्यान में रखते हुए इस बार सुरक्षा बलों को बढ़ाया गया है. 39 जिलों के 92 विकासखंडों की 6607 ग्राम पंचायतों में मतदान हो रहा है. 20 हजार 608 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं.

कई मतदान केन्‍द्रों पर बारिश
वहीं इनमें से 3 हजार 59 मतदान केन्‍द्र संवेदनशील हैं. जबकि कई जिलों में बारिश के चलते वाटर प्रूफ टेंट भी लगाए गए हैं, मतदान केंद्रों पर बारिश का दौर भी जारी है. कुछ जिलों में मतदाताओं के बीच उत्साह दिखाई दे रहा है. तो वहीं कुछ जिलों में बारिश के चलते वोटिंग धीमी चल रही है. दोपहर 3 बजे तक मतदान होगा. इसके तुरंत बाद मतदान केन्‍द्र में ही मतगणना की जाएगी.

Ujjain News: भैरवगढ़ की जेल अधीक्षक के बंग्ले की दीवार तोड़कर घुसा ट्रैक्टर, अधिकारी ने बताया- हत्या की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
भोपाल: UCC की अफवाह का असर, चंद दिनों में हुए 35 हजार निकाह
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
सागर: हथियारों की सूचना पर पुलिस ने मारी रेड तो उड़े होश, घर से 3 करोड़ कैश बरामद
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं
धार: हॉस्टल से निकलकर आधी रात थाने पहुंचीं छात्राएं, बताई समस्याएं

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget