एक्सप्लोरर

पेड़ के नीचे, PM आवास और टपरी में चल रहीं क्लासेस... विदिशा में सरकारी स्कूल खस्ताहाल

Vidisha News: विदिशा के लटेरी तहसील में सरकारी स्कूल के कक्षाएं नीम के पेड़ के नीचे चल रही है. वहीं खेत में स्थित कच्ची टपरी में बच्चे बैठे नजर आए, जबकि एक स्कूल तो प्रधानमंत्री आवास में चल रहा है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में बीते कई सालों से शासन-प्रशासन द्वारा सरकारी स्कूलों के हालातों को बदलने का दावा किया जा रहा है. अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा देने की बातें कही जा रही हैं. साथ ही बीते कुछ सालों से लगातार सरकारी स्कूलों के नाम बदले जा रहे हैं. हर जिले में कुछ स्कूलों को सीएम राइज कर दिया गया है, तो वहीं अब कॉलेजों को भी पीएमश्री नाम दे दिया गया है, लेकिन प्रदेश में सरकारी स्कूलों के हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं.

दरअसल, एबीपी न्यूज टीम ने ऐसे ही कुछ सरकारी स्कूलों की पड़ताल की तो हालात चौंकाने वाले नजर आए. एबीपी न्यूज की टीम राजधानी भोपाल से 120 किलोमीटर दूर केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के संसदीय क्षेत्र विदिशा के लटेरी तहसील पहुंची, तो टीम को यहां सरकारी स्कूलों की हालत बहुत ही खराब नजर आई. पड़ताल के दौरान क्लासेस नीम के पेड़ के नीचे चल रहे थे, तो वहीं खेत में स्थित कच्ची टपरी में बच्चे बैठे नजर आए, जबकि एक स्कूल तो प्रधानमंत्री आवास में चलता नजर आया.

टीम लटेरी तहसील के मदनपुर गांव के प्राथमिक स्कूल पहुंची, तो भवन के अभाव में मोहनपुरा गांव का प्राथमिक स्कूल नीम के पेड़ के नीचे लगता हुआ नजर आया. यहां खड़ी बाइक से ब्लैक बोर्ड टिका हुआ था और पहली से पांचवीं कक्षा के 50-60 बच्चे एक साथ बैठे थे. एबीपी न्यूज़ की टीम ने बच्चों से उनकी परेशानी के बारे में पूछ ही रहे थे कि इस दौरान अचानक बारिश होने लगी और बच्चे बैग, टाटपट्टी लेकर भागने लगे. 
पेड़ के नीचे, PM आवास और टपरी में चल रहीं क्लासेस... विदिशा में सरकारी स्कूल खस्ताहाल
छप्पर के नीचे चल रहा स्कूल
वहीं नजदीक ही वन विभाग की जर्जर चौकी में बच्चे पहुंचे, इस भवन में भी लाइट और पंखा नहीं था. शिक्षक ने बताया कि इस परेशानी को लेकर कई बार प्रशासन और  जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया जा चुका है. पड़ताल के दौरान एबीपी न्यूज की टीम लटेरी के गांव मदनपुर पहुंची, तो गांव में स्कूल भवन नहीं होने की वजह से एक किसान ने अपने खेत पर बनी कच्ची टपरी को स्कूल के लिए दे रखा है. 

एक शिक्षक चला रहा स्कूल
इस कच्चे घर के ऊपर कबेलू चढ़े हुए थे, जबकि यह घर लकड़ियों के सहारे टिका हुआ था. इस कच्चे घर में कक्षा एक से लेकर 5वीं तक के 60-70 बच्चे बैठे हुए थे. एक शिक्षक ही कक्षा एक से लेकर 5वीं तक के बच्चों को पढ़ाता हुआ नजर आया. वहीं जब एबीपी न्यूज की टीम लटेरी तहसील के ही वास्तु गांव पहुंचे, तो यहां सरकारी प्राथमिक स्कूल प्रधानमंत्री आवास में संचालित होता नजर आया. 
पेड़ के नीचे, PM आवास और टपरी में चल रहीं क्लासेस... विदिशा में सरकारी स्कूल खस्ताहाल
इस भवन के दो कमरे में कक्षाएं संचालित हो थी, जिसमें बीच में एक खिड़की थी, इस खिड़की के सहारे शिक्षक कक्षा एक से 5वीं तक के बच्चों को पढ़ा रहे थे. यह शिक्षक खिड़की के इस पार भी बच्चों को पढ़ा रहा था और खिड़की के उस पार भी पढ़ा रहा था.

यह भी पढ़ें: Kanwar Yatra Controversy: एमपी में दुकानों पर नाम लिखना जरूरी या नहीं? मोहन सरकार ने दूर किया कन्फ्यूजन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
उज्जैन में बड़ा हादसा, होटल के चैंबर में दम घुटने से 4 लोगों की मौत
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
इंदौर के नशा मुक्ति केंद्र में युवक ने की आत्महत्या, 70 से ज्यादा मरीज फरार
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
'ऐसा लगता है पाकिस्तान से आकर राजनीति कर रहे हों', राहुल पर बरसे CM मोहन
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि
दीपावली से पहले CM मोहन यादव ने दी खुशखबरी, सरकारी कर्मचारियों के डीए में 2% की वृद्धि

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'CEC को जाना होगा', रामलीला मैदान में राहुल से लेकर ममता तक, विपक्ष ने भरी हुंकार
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
'आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश', आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
रामलीला मैदान रैली में बरसे अभिषेक मनु सिंघवी, 'चुनाव आयोग किसी की बपौती नहीं'
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
40 मैचों में 400 छक्के, सिर्फ NZ के खिलाफ 142; टीम इंडिया का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
नवंबर में घर बैठे मिलेगा एंटरटेनमेंट का डबल डोज, जियो हॉटस्टार पर आएंगी ये फिल्में और सीरीज
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
राहुल गांधी के कहने पर कांग्रेस में लौटेंगी प्रियंका चतुर्वेदी? चौंका देगा जवाब
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
राहुल गांधी बोले, 'हम नरेंद्र मोदी को कहीं नहीं जाने देंगे'
Embed widget