एक्सप्लोरर

Indore Metro: इंदौर को मिली वंदे मेट्रो ट्रेन की सौगात, जल्द जारी होगा शेड्यूल, उज्जैन कुंभ यात्रियों को होगी सहूलियत

Indore News: इंदौर में मेट्रो सेवाओं को जल्द शुरू करने और सभी कामों को समय पर पूरा करने के लिए युद्धस्तर पर काम जारी है. इसके लिए इंदौर के रिंग रोड को बंद कर ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है.

Indore to Ujjain Vand Metro Train: इंदौर से उज्जैन के बीच का सफर आसान होने जा रहा है. यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने विशेष पहल करते हुए दोनों शहरों के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन शुरू करने जा रहा है. सांसद शंकर लालवानी ने घोषणा करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की और उनसे ट्रेन शुरू करने का अनुरोध किया था. सांसद लालवानी के अनुरोध पर रेल मंत्री ने तुरंत सहमति भी दे दी. यह ट्रेन 8 कोच वाली फास्ट पैसेंजर के रूप में चलेगी. 

सांसद शंकर लालवानी ने बताया कि इंदौर-नागपुर वंदे भारत ट्रेन की सौगात के बाद, इंदौर-उज्जैन के बीच वंदे मेट्रो ट्रेन मिलना शहर के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. इससे दोनों शहरों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को सहूलत मिलेगी. यह कर्मचारियों, छात्रों और आम नागरिकों के लिए सुविधाजनक होगा.  भारतीय रेलवे बहुत जल्द ट्रेन का शेड्यूल तैयार करेगा और इसके शुरू होने की तारीख की घोषणा करेगा. 2028 में होने वाले सिंहस्थ कुंभ को ध्यान में रखते हुए ट्रैफिक का दबाव कम करने में ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी. 

मेट्रो के काम में तेजी लाने के लिए रुट डायवर्ट
इधर इंदौर मेट्रो को लेकर कई सारे काम समय पर पूरे करने की कवायद तेजी से चल रही है. जल्द ही मेट्रो के कोच भी इंदौर आएंगे, जिन्हें फिलहाल गुजरात में बनाया जा रहा है. रेडिसन से बंगाली चौराहे के बीच मेट्रो को चलाने के लिए काम को गति दी जा रही है. इसके लिए रिंग रोड को कुछ दिनों के लिए बंद कर दिया गया है और इस रुट पर यातायात को डायवर्ट किया गया है. रोबोट चौराहे पर आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट करते हुए सर्विस रोड से निकाला गया है. 

अगले साल इंदौर में दौड़ेगी मेट्रो
आपको बता दें कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने मेट्रो के ट्रायल रन में शामिल हुए थे. इस ट्रायल रन के दौरान उन्होंने ये सुनिश्चत करने की कोशिश की थी कि इंदौर के लोगों को जल्द से जल्द मेट्रों की सेवा उपलब्ध हो सके. बताया जा रहा है कि 2024 के मई महीने में इस ट्रेन को इंदौर वासियों के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा. ट्रेन के पहले चरण का काम बहुत तेजी से चल रहा है.

ये भी पढ़ें: 

MP CM Name: सीहोर के पास सीएम का गृह जिला होने का तमगा रहेगा या छिनेगा, सस्पेंस बरकरार?

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
महिला आरक्षण पर छिड़ा घमासान: चिदंबरम आरोप- 'BJP अटकाना चाहती है'
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget