एक्सप्लोरर

Vande Bharat News: मध्य प्रदेश को मिल सकती है एक और वंदे भारत की सौगात, जयपुर-इंदौर पर चलने की संभावना

MP News: यह वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर से निकलकर  अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम और उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी. वैसे देखा जाए तो सवाई माधोपुर, नागदा होते हुए भी इस ट्रेन का रूट निकल रहा है.

Indore News: जोधपुर से साबरमती के बीच वंदे भारत का संचालन शुरू हो गया है. अब जयपुर से इंदौर के बीच सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदेभारत का इंतजार जल्द ही खत्म हो सकता है. इंदौरवासियों को इंदौर से जयपुर के बीच एक और वंदे भारत एक्सप्रेस की सौगात जल्द ही मिल सकती है. इस बारे में रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है. यह ट्रेन ब्लू की जगह भगवा रंग की होगी. पिछले दिनों इस ट्रेन की एक झलक भी सोशल मीडिया पर देखने को मिली थी. आइए जानते हैं यदि ये ट्रेन चलती है तो इसका रूट क्या हो सकता है. 

कब से चल सकती है ट्रेन 
इंदौर से दूसरी वंदे भारत ट्रेन सितंबर के पहले सप्ताह में इस रूट पर दौड़ती नजर आएगी. रेलवे इसकी तैयारी में जुट गया है. ये वंदे भारत नीले रंग की बजाय भगवा रंग की होगी. ट्रेन में 16 की बजाए आठ कोच होंगे. जोधपुर से साबरमती के बीच वंदे भारत का संचालन शुरू होते ही अब रेलवे ने जयपुर से इंदौर के बीच इस ट्रेन को चलने की तैयारी शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि बोर्ड से तैयार रहने के निर्देश दिए जा चुके हैं. जयपुर से पहले ही एक वन्दे भारत चल रही है. मेन्टेन्स की बात करें तो जयपुर में इन ट्रेनों का यार्ड मौजूद है. ऐसे में अलग से कोई तैयारी करने की जरूरत नहीं है. 

ये होगा संभावित रूट  
यह वंदे भारत एक्सप्रेस जयपुर से निकलकर  अजमेर, चित्तौड़गढ़, रतलाम और उज्जैन होते हुए इंदौर तक जाएगी. वैसे देखा जाए तो सवाई माधोपुर, नागदा होते हुए भी इस ट्रेन का रूट निकल रहा है. लेकिन सवाईमाधोपुर में कैब चेंज या लुक रिवर्सल के चलते इस मार्ग को कैंसिल कर दिया जाएगा.

ये तो मिठाई का टुकड़ा मात्र है
इंदौर से कई बड़े शहरों के लिए वंदे भारत चलाने की मांग पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन कर चुकी हैं. हाल ही में जब पीएम मोदी ने भोपाल से इंदौर के लिए वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई थी तो स्वागत मंच पर इंदौर में सुमित्रा ताई ने कहा था कि ये तो मिठाई का एक टुकड़ा है अभी और भी कई ट्रेनें इंदौर से चलना चाहिए.हम मिठाई के एक टुकड़े से संतुष्ट नही हैं. 

रेलवे के जानकार मानते हैं कि इंदौर से राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश, गुजरात व अन्य कई राज्यों के लिए ऐसे ट्रेनें मिलनी चाहिए. क्योंकि वंदे भारत की बात करें तो अभी इंदौर के लिए महज एक ही ट्रेन की सौगात मिल सकी है. वही अगर जयपुर से इंदौर ये ट्रेन चलती है तो इनकी संख्या बढ़कर दो हो जाएगी. वैसे ये साल चुनावी साल है और ऐसे में उम्मीद भरपूर है कि मिशन 2024 को देखते हुए पीएम मोदी इंदौर को और भी वंदे भारत की सौगात दे दें. 

ये भी पढें

Madhya Pradesh Election 2023: अमित शाह ने बनाई मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणनीति, यह टीम संभालेगी चुनाव की कमान

 

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव बोले- 'राज्य सरकार ओबीसी हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध'
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
CM मोहन यादव ने मुरैना जिला दिव्यांगजन पुनर्वास केंद्र का किया निरीक्षण, छात्रों से की बात
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
अनंत सिंह के 9 लोगों की हत्या वाले बयान पर BJP की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
6 हफ्तों से ज्यादा खुजली और चकत्ते? हो सकती है बड़ी बीमारी 
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
किसानों की सबसे ज्यादा कमाई कहां, जानें यूपी-पंजाब जैसे राज्यों का हाल
Embed widget