एक्सप्लोरर

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बेमौसम बारिश ने बरपाया कहर, बिजली गिरने से 4 की मौत, ओले पड़ने की भी आशंका

MP Weather Forecast: मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा. इधर प्रदेश में रविवार रात से ही हल्की और तेज बारिश का दौर जारी है.

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल गया है. रविवार-सोमवार की रात दो बजे से प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर शुरू हुआ, जो आज भी जारी है. इस दौरान कई जिलों में बिजली भी गिरी, जिससे प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में दंपत्ति सहित चार लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि, मध्य प्रदेश के मौसम में रविवार से बदलाव आया है. इस बदलाव का असर सोमवार को भी देखा गया. प्रदेश के कई जलों में आंधी के साथ तेज बारिश हो रही है, जबकि गरज चमक के साथ भी आकाशीय बिजली भी गिर रही है.

वहीं बिजली गिरने की घटना से चार लोगों की मौत हो गई है. धार जिले के उमरबन में बाइक सवार दंपत्ति पर आकाशीय बिजली गिर गई, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चा घायल हो गया है. इसी तरह झाबुआ जिले के पटलावद के रायपुरिया के झावलिया में भी कानजी कटारा की मौत हो गई है. वहीं बड़वानी जिले में एक महिला की मौत हुई है. 

3-4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम
मौसम विभाग का अनुमान है कि, अगले तीन-चार दिन तक मौसम का मिजाज यूं ही बना रहेगा. इधर प्रदेश में रविवार रात से ही हल्की और तेज बारिश का क्रम जारी है. उज्जैन, इंदौर, मंदसौर, देवास,धार, मांडू, झाबुआ, बड़वानी, भोपाल सहित अन्य जिलों में बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने प्रदेश के 39 जिलों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का अनुमान जताया है. झाबुआ, नीमच, शाजापुर, सीधी, रीवा, सतना, पन्ना, राजगढ़, अलीराजपुर, रतलाम, आगर, मंदसौर, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, रायसेन, खरगोन, अनूपपुर, उमरिया, डिंडोरी, जबलपुर सहित अन्य जिले शामिल हैं. 

ओलावृष्टि का भी अनुमान
मौसम विभाग ने कई जिलों में ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया है. मौसम विभाग ने नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और सिवनी में जिले में हवा आंधी, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई है.

ये भी पढ़ें: MP Crime News: पति को बंधक बनाकर फर्जी जीआरपी अधिकारियों ने किया गैंगरेप, ट्रेन के इंतजार में बैठी थी महिला

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆 *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द, तारीफ में कहा ये
'सूर्या मानसिक संघर्ष से गुजरे', राधिका सरतकुमार ने बयां किया एक्टर का दर्द
Embed widget