एक्सप्लोरर

Madhya Pradesh: उमरिया के सरकारी छात्रावास से 5 लड़कियां लापता, चिट्टी में लिखा- 'कुछ बनना चाहती हूं...'

Umaria Missing Girls News: मध्यप्रदेश के उमरिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से 5 छात्राएं लापता हो गईं. पुलिस ने SIT गठित कर दी है. परिवारों ने प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है.

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिले के पाली शहर के गिंजरी इलाके में स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस गर्ल्स हॉस्टल से 8वीं कक्षा की 5 छात्राएं अचानक लापता हो गईं. रविवार सुबह जब बच्चियां नाश्ते के लिए नहीं पहुंचीं तो पूरी घटना का पता चला. इसके बाद हड़कंप मच गया और पुलिस को तुरंत सूचना दी गई.

कैसे आया मामला सामने?

छात्रावास की सहायक वार्डन सारिका शर्मा ने बताया कि शनिवार रात छात्राओं ने जन्माष्टमी कार्यक्रम में हिस्सा लिया था और खाना भी खाया था. सबकुछ सामान्य लग रहा था. लेकिन अगले दिन यानी रविवार सुबह जब नाश्ते का समय आया तो पांचों लड़कियां नहीं आईं. जब उनकी तलाश की गई तो छात्रावास के कमरे खाली मिले.

पुलिस ने बनाई विशेष जांच टीम

जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) निवेदिता नायडू ने बताया कि लड़कियों की तलाश के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) बनाया गया है. टीम ने तुरंत इलाके की छानबीन शुरू कर दी है. बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और आसपास के इलाकों में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. इसके अलावा CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

एसपी नायडू ने कहा है कि पुलिस बच्चियों का जल्द से जल्द पता लगाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है. जिला मुख्यालय से लेकर पड़ोसी इलाकों तक सभी चौकियों को सतर्क कर दिया गया है. बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर भी निगरानी रखी जा रही है.

जांच के दौरान पुलिस को एक नोट मिला है. इस चिट्ठी में एक लड़की ने लिखा है कि “मैं कुछ बनना चाहती हूं, मैं कमाना और खाना चाहती हूं, इसलिए मैं जा रही हूं.” इस चिट्ठी से साफ होता है कि लड़कियां खुद अपनी मर्जी से छात्रावास छोड़कर गई होंगी. हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं पर जांच कर रही है.

परिवारों ने लगाया लापरवाही का आरोप

लापता लड़कियों के परिवारों ने छात्रावास प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि हॉस्टल का गेट टूटा हुआ था और चारदीवारी भी नहीं थी. साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रावास में लगे CCTV कैमरे काफी समय से बंद पड़े थे. परिजनों का आरोप है कि यदि छात्रावास में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होते तो यह घटना नहीं होती.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
देवास जहरीली शराब कांड: AI से सीखा बनाने का तरीका, असली बोतलों में भरकर बेची दारू
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों के तबादले, देखें लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget