एक्सप्लोरर

धीरेंद्र शास्त्री के 'मोक्ष' वाले बयान पर भड़कीं उमा भारती, बागेश्वर धाम बाबा को दे दी यह नसीहत

Uma Bharti on Maha Kumbh Stampede: महकुंभ की भगदड़ पर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के विवादित बयान का उमा भारती ने विरोध किया है. उन्होंने कहा कि एक संत को अपनी संवेदना का ध्यान रखना चाहिए.

Uma Bharti on Dhirendra Krishna Shahstri: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में मौनी अमावस्या के दिन बड़ा हादसा हुआ था, जब भगदड़ में कई लोगों की जान चली गई थी. गंगा नहाने के लिए अलग-अलग राज्यों से आए लोग यहां भगदड़ की चपेट में आकर मर गए थे. इसको लेकर बागेश्वर धाम के महंत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि गंगा किनारे मरने वाले लोगों को मोक्ष मिलता है, इसलिए इसे हादसा नहीं मोक्ष माना जाना चाहिए. धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान पर अब उमा भारती की प्रतिक्रिया आई है. 

उमा भारती धीरेंद्र शास्त्री के इस बयान से सहमत नहीं हैं. उन्होंने कहा, "कुंभ में स्नान से मोक्ष मिलता है, यह बात सत्य है लेकिन वहां लोग कुचल कर, तड़प-तड़प कर मरे हैं, यह मोक्ष नहीं है. जो लोग जीवित हैं, उनके परिवार वाले भगदड़ में तड़प-तड़प कर मर गए, उन्होंने कौन सा पाप किया था?" 

'संवेदना के प्रति सजग रहें संत'
इतना ही नहीं, उमा भारती ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को नसीहत भी दी है. उन्होंने कहा है, "मुझे लगता है संत को अपनी संवेदना का ध्यान रखना चाहिए और उसके प्रति सजग भी रहना चाहिए."

'लाशों पर न हो राजनीति'- उमा भारती
उमा भारती ने आगे कहा कि महाकुंभ में हुई भगदड़ हमारे लिए दुखद बात है कि हम उनके जीवन को नहीं बचा सके. जांच एजेंसियां निष्पक्ष रूप से जांच कर रही हैं. जल्द ही नतीजे सामने आएंगे और पता लगेगा कि भगदड़ कैसे हुई. उमा भारती ने कहा कि लाशों पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.

'भगदड़ के पीछे षड्यंत्र'
उमा भारती ने कहा, "कमिश्नर का वीडियो सामने आ रहा है, जिसमें वह लोगों से स्नान करने की अपील कर रहे हैं. इसके बाद अचानक बैरिकेड हटा के लोग दौड़ पड़ते हैं. वहां बहुत लोग मरे हैं, यह बात भी सत्य है. अचानक भगदड़ की स्थिति कैसे बनी या किसने बनाई, यह बात सामने आनी चाहिए. जो हुआ वह दुखद और शर्मनाक है."

यह भी पढ़ें: नेशनल गेम्स में पदक जीतने पर CM मोहन यादव ने दी खिलाड़ियों को बधाई, बोले- 'पूरा प्रदेश गौरवान्वित'

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia Bypoll: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
दतिया: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा तो पूरी कार्यकारिणी ने दिया इस्तीफा, 24 घंटे का अल्टीमेटम
Bhopal News: भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
भोपाल कलेक्ट्रेट बना अखाड़ा! बैठक में MLA आरिफ मसूद और पंचायत अध्यक्ष में नोंकझोंक
Maihar News: मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
मैहर में बारिश में तिरपाल के नीचे हुआ महिला का अंतिम संस्कार, गांव में नहीं है मुक्तिधाम
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget