एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता के 'सरेंडर' वाले बयान पर भड़कीं उमा भारती, कहा- 'राहुल गांधी को...'

Uma Bharti News: मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता उमा भारती ने राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा कि आज तक भारत की सेना ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर नहीं किया है.

Uma Bharti On Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता उमा भारती ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की ओर से पीएम मोदी पर दिए गए बयान को लेकर पलटवार किया है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी को सरेंडर और सीजफायर में अंतर समझ नहीं आता है. इसके साथ ही बीजेपी नेता ने भारतीय सेना की जमकर तारीफ की. 

एमपी की पूर्व सीएम और बीजेपी नेता उमा भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आज तक भारत की सेना ने पाकिस्तान के सामने सरेंडर नहीं किया है, राहुल गांधी को इतनी भी अंग्रेजी नहीं आती है क्या? सरेंडर और सीजफायर का अंतर समझें.''

राहुल गांधी ने क्या कहा था?

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ''बीजेपी-आरएसएस वालों को अब मैं अच्छी तरह से जानता हूं. इन पर थोड़ा सा दबाव डालो, थोड़ा सा धक्का मारो, ये लोग डरकर भाग जाते हैं. जैसे उधर से ट्रंप ने एक इशारा किया. फोन उठाया और कहा, मोदी जी क्या कर रहे हो? नरेंदर सरेंडर, और जी हुजूरी कर के नरेंद्र मोदी जी ने ट्रंप के इशारे का पालन किया.'' 

कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं करती- राहुल गांधी

उन्होंने आगे कहा, ''आपको एक समय याद होगा जब फोन कॉल नहीं आया था. 1971 की लड़ाई में 7th फ्लीट आई थी, हथियार आए थे, एयरक्राफ्ट कैरियर आया था. इंदिरा गांधी जी ने कहा था कि मुझे जो करना है वो मैं करूंगी. ये फर्क है. ये इनका कैरेक्टर है. ये सारे के सारे ऐसे ही हैं. आजादी के समय से सरेंडर वाली चिट्ठी लिखने की आदत है. थोड़ा सा भी दबाव पड़ा, ये सरेंडर कर देते हैं. कांग्रेस पार्टी सरेंडर नहीं करती है. गांधी जी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, ये सरेंडर वाले लोग नहीं हैं. ये सुपर पॉवर से लड़ने वाले लोग हैं.''   

बता दें कि पहलगाम हमले के बाद 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत एयरस्ट्राइक के जरिए पाकिस्तान को करारा जवाब दिया गया था. उसके कई आतंकी ठिकानों को तहस नहस कर दिया गया था. इसके बाद पाकिस्तान ने सीमापार से गोलीबारी शुरू की थी, जिसका फिर से भारतीय सेना ने भी मुंहतोड़ जबाव दिया था. हालांकि बाद में दोनों देशों के बीच सीजफायर हो गया. विपक्ष के नेता लगातार सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के इशारे पर सीजफायर किया गया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget