एक्सप्लोरर

Ujjain News: 3200 में हो जाती है शादी की रस्म, भगवान गणेश खुद बनते हैं साक्षी, उज्जैन के इस मंदिर की अलग है कहानी

Ujjain News: उज्जैन से लगभग 8 किलोमीटर दूर भगवान श्री चिंतामण गणेश विराजित हैं. ये प्रतिमा भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान स्थापित की थी. मंदिर मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी लोकप्रिय है.

Ujjain News: धार्मिक नगरी उज्जैन में महज 3200 रुपए में विवाह की रस्म अदा हो जाती है. खास बात है कि भगवान श्री गणेश खुद शादी के साक्षी बनते हैं. हो सकता है आपको विश्ववास न हो लेकिन खबर पढ़ने के बाद आप खुद मामला समझ जाएंगे. उज्जैन से लगभग 8 किलोमीटर दूर भगवान श्री चिंतामण गणेश विराजित हैं. ये प्रतिमा भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान स्थापित की थी. यहां पर देशभर के लोग विवाह की रस्म अदा करने के लिए आते हैं.

3200 में विवाह समारोह विधि विधान के साथ होता है संपन्न

महंगाई के इस दौर में भी चिंतामण गणेश मंदिर पर विवाह समारोह संपन्न करना बेहद सस्ता है. मंदिर के जयंत पुजारी के मुताबिक 1100 रुपए की रसीद मंदिर समिति की ओर से काटी जाती है. विवाह समारोह संपन्न कराने के लिए महज 2100 रुपए पंडित लेते हैं.  इस प्रकार 3200 रुपए में विवाह समारोह विधि विधान के साथ संपन्न कराया जाता है. देवउठनी ग्यारस के अवसर पर दर्जनों की संख्या में विवाह समारोह आयोजित हो रहे हैं. मंदिर के गणेश पुजारी ने बताया कि कोविड-19 से कम लोगों की उपस्थिति में भगवान के सामने विवाह का प्रचलन बढ़ा है.

चिंतामण गणेश मंदिर मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी चर्चित

साल 2017 से अभी तक चिंतामण गणेश मंदिर में 1000 से ज्यादा विवाह हो चुके हैं. चिंतामण गणेश मंदिर में भगवान श्री गणेश की तीन प्रतिमाएं विराजित हैं. यहां पर चिंतामण गणेश के साथ-साथ इच्छामन और मंछामन गणेश भी हैं. पुजारी के मुताबिक वनवास के दौरान भगवान श्रीराम ने चिंतामण गणेश की स्थापना की थी, जबकि लक्ष्मण ने मंछामन और सीता माता ने इच्छामन गणेश स्थापित किए थे. मंदिर परिसर में लक्ष्मण बावडी भी है जिसे श्रीराम को प्यास लगने पर लक्ष्मण ने अपने बाणों से प्रकट किया था. डिप्टी कलेक्टर गोविंद दुबे ने कहा कि चिंतामण गणेश मंदिर परिसर का विस्तारीकरण हो रहा है. लगभग 2 करोड़ रुपए की लागत से प्रोजेक्ट पर अभी 70 लाख रुपए खर्च हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि मंदिर मैरिज डेस्टिनेशन के रूप में भी काफी लोकप्रिय है.

Goa Election 2022: कांग्रेस शरद पवार की NCP समेत इन दलों के साथ कर सकती है गठबंधन, बातचीत जारी

Autumn in Kashmir: कश्मीर ने ओढ़ी चिनार की लाल चादर, देश-विदेश से आए पर्यटकों को लुभा रहा है ये नजारा

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget