एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: एमपी चुनाव से पहले उज्जैन में आएगा ये बड़ा बदलाव, 439 मकानों-दुकानों पर चलेंगे हथोड़े

Madhya Pradesh Election 2023: उज्जैन में एक बार फिर विधानसभा चुनाव के पहले चौड़ीकरण शुरू हो गया है. चौड़ीकरण को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है. चौड़ीकरण में 439 मकानों और दुकानों को तोड़ा जाएगा.

Madhya Pradesh Election 2023: मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन में कालियादेह गेट (KD Gate) से इमली चौराहे के बीच चौड़ीकरण शुरू हो गया है. इस मार्ग पर 439 मकानों दुकानों को तोड़कर रास्ता चौड़ा किया जाएगा. चौड़ीकरण को लेकर बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने है. सबसे खास बात यह है कि चौड़ीकरण सबसे पहले प्रभावशाली लोगों के मकान तोड़े जा रहे हैं.

उज्जैन में हर बार यह देखा गया है कि चुनाव के पहले चौड़ीकरण जरूर किया जाता है. पहले भी आगर रोड चौड़ीकरण हुआ था, जिसका लाभ भारतीय जनता पार्टी को मिला था. इस बार फिर विधानसभा चुनाव के पहले पुराने शहर के प्रमुख मार्ग को चौड़ा किया जा रहा है. कालियादेह गेट से इमली चौराहे के बीच चौड़ीकरण को लेकर लंबे समय से मांग उठ रही थी. हर बार विधानसभा चुनाव और नगरी निकाय चुनाव में राजनीतिक दलों द्वारा चौड़ीकरण के वादे किए जाते रहे हैं. हालांकि, इस बार इन वादों पर खरा उतरने की कोशिश भी हो रही है. 

उज्जैन के केडी गेट से इमली चौराहे के बीच चौड़ीकरण का काम शुरू हो गया है. इस मार्ग में बुलडोजर और नगर निगम की टीम द्वारा 439 मकानों और दुकानों को तोड़कर चौड़ा किया जाएगा. महापौर मुकेश टटवाल के मुताबिक, 717 लाखों रुपये से ज्यादा की इस योजना को जल्द ही अमलीजामा पहनाया जाएगा. आमतौर पर देखा गया है कि जहां भी चौड़ीकरण हुआ है, वहां व्यापार और सुविधाएं काफी बढ़ गई हैं. इसी का लाभ हजारों परिवारों को इस चौड़ीकरण के बाद मिलेगा. 

प्रभावशाली लोगों के मकान तोड़े जा रहे
नगर निगम ने चौड़ीकरण मुहिम के तहत सबसे पहले उन लोगों के मकान को तोड़ना शुरू किया है, जो इलाके में काफी प्रभावशाली हैं. इनमें पूर्व पार्षद बीजेपी और कांग्रेस की राजनीति करने वाले नेता शामिल हैं.

मुआवजे को लेकर सहमत नहीं
कांग्रेस नेता नूरी खान के मुताबिक कालियादेह गेट से इमली चौराहे तक पूरा व्यापारी क्षेत्र है. यहां पर सैकड़ों परिवार अपनी रोजी-रोटी कमाते हैं. नगर निगम को चौड़ीकरण जरूर करना चाहिए, लेकिन बाजार भाव से लोगों को मुआवजा दिया जाना चाहिए. इस बात को लेकर नगर निगम आयुक्त रोशन कुमार सिंह से कांग्रेस के नेताओं ने मुलाकात भी की है. लोगों की जायज मांग को आगे भी उठाया जाएगा. पहले भी आगर रोड चौड़ीकरण हुआ था, जिसमें आज भी कई लोगों को मुआवजा नहीं मिल पाया है.

क्यों जरूरी हो गया था मार्ग का चौड़ीकरण?
कालियादेह गेट से इमली चौराहे के बीच का यह मार्ग पुराने शहर का काफी महत्वपूर्ण मार्ग है. इस मार्ग से हजारों की संख्या में लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. शिप्रा नदी क्षेत्र को अंकपात मार्ग से मिलाने वाले इस मार्ग पर कई दशक पुराने मकान बने हुए हैं. यह मार्ग सिंहस्थ के दो प्रमुख क्षेत्रों को आपस में जोड़ता है. इसके अलावा महाकालेश्वर मंदिर, गोपाल मंदिर जैसे बड़े धार्मिक स्थलों तक पहुंचने के लिए भी यह मार्ग काफी सुविधाजनक है.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: युवक कांग्रेस ने रखी 35 टिकटों की पेशकश, नाराज कमलनाथ बोले- 'अभी तक MP में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget