एक्सप्लोरर

Ujjain Rape Case: रेप आरोपी के पिता ने कहा- 'अगर दोषी है तो फांसी नहीं, ऐसे शख्स को गोली मार देनी चाहिए'

MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ आधी रात को हुए रेप मामले में अब आरोपी के परिवार की प्रतिक्रिया सामने आई है. परिवार का कहना है कि अगर दोषी पाया जाता है तो उसे सजा देनी चाहिए.

Ujjain News: सतना (Satna) की छात्रा के साथ उज्जैन (Ujjain) में हुए रेप (Rape) के मामले में आरोपी का परिवार खुलकर सामने आ गया है. आरोपी ऑटो चालक के माता-पिता और भाई ने कहा है कि यदि उनके परिवार का सदस्य दोषी निकले तो उसे कड़ी कार्रवाई सजा दी जाए. परिवार के लोगों ने तो गोली मारने और फांसी देने की मांग भी कर डाली है.

उज्जैन में 25 सितंबर की रात 3 बजे से सुबह 6 बजे के बीच सतना की रहने वाली कक्षा आठवीं की छात्रा के साथ रेप की वारदात हुई थी. इस मामले में महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी भरत सोनी को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी इस घटनाक्रम से काफी दुखी हैं. उन्होंने रोते हुए कहा कि भरत ऐसा नहीं कर सकता है. वह रोज रात में डेढ़ से दो बजे के बीच घर आ जाता था लेकिन 25 सितंबर को देरी से घर पहुंचा. इसके बाद वह सुबह 10 बजे तक घर में ही सोता रहा. आरोपी की मां और भाई ने भी कहा है कि भरत निर्दोष निकलेगा. हालांकि परिवार के सभी सदस्यों ने एक ही स्वर में तीखा बयान देते हुए कहा कि यदि भारत दोषी है तो उसको सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए. पिता ने तो कहा कि फांसी देने की भी कोई जरूरत नहीं है, ऐसे शख्स को गोली मार देना चाहिए. 

ऑटो गुजर बसर का साधन
राजू सोनी ने बताया कि भारत उनका बड़ा बेटा है जबकि छोटा बेटा दुकान चलाता है. उन्होंने यह भी कहा कि वह भी ऑटो चलाते हैं. ऑटो रिक्शा से ही उनका गुजर बसर होता है. भरत और उसका परिवार नानाखेड़ा क्षेत्र में छोटी सी झोपड़ी में रहता है. उन्होंने अपने घर में एक मंदिर भी बना रखा है. भरत के खिलाफ अभी तक पुलिस को दो एफआईआर मिली है, इनमें से एक मारपीट की है. 

पुलिस और परिवार के बयान में मतभेद
पुलिस के मुताबिक आरोपी ने वारदात के बाद अपनी ऑटो का नंबर बदल दिया था. इसके अलावा उसने ऑटो की पहचान छुपाने के साथ-साथ ढाई दिन तक अपना मोबाइल भी बंद रखा. दूसरी तरफ राजू सोनी और उसके परिवार के सदस्यों के मुताबिक वह 25 सितंबर के बाद भी लगातार ऑटो चलाता रहा. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि उसका मोबाइल भी बंद नहीं था.

पिता ने कहा था कि ऑटो रिक्शा में हुई है वारदात
राजू सोनी ने यह भी बताया कि जब उसे पता चला कि ऑटो रिक्शा वाले ने लड़की के साथ रेप की घटना वारदात को अंजाम दिया है तो इसका जिक्र उन्होंने भरत से भी किया था. इस दौरान भरत कुछ देर के लिए असहज हो गया था. उसके हाव-भाव भी बदल गए थे लेकिन उसने कुछ ही देर बाद फिर हंसना बोलना शुरू कर दिया. भरत ने कहा कि रेप की बात उसने भी कुछ लोगों से सुनी है. इस दौरान भी भरत ने यह एहसास नहीं होने दिया कि वारदात को उसने अंजाम दिया है.

ये भी पढ़ें-  MP Elections: यशोधरा राजे सिंधिया के चुनाव न लड़ने की बात पर नरेंद्र सिंह तोमर से सवाल, केंद्रीय मंत्री ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget