एक्सप्लोरर

भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में क्यों तेजी से बढ़ रहे भूखंड और भवन के दाम ? जानिए वजह

Ujjain News: उज्जैन में जमीनों के भाव में अचानक उछाल आया है. उज्जैन में विकास कार्यों को पंख लगने की उम्मीद है. इसी के चलते जमीनों के दाम में पहले की तुलना में काफी इजाफा हो गया है.

MP News: धार्मिक नगरी उज्जैन में अचानक जमीनों के भाव में उछाला गया है. इसकी एक दो नहीं बल्कि कई वजह हैं. सबसे बड़ी वजह उज्जैन से विधायक और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी है. डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही उज्जैन के आसपास विकास कार्यों को पंख लगने की उम्मीद है. इसी के चलते उज्जैन में जमीनों के दाम में पहले की तुलना में काफी इजाफा हो गया है.

धार्मिक नगरी उज्जैन में पहले भवन, भूखंड और कृषि भूमि के दाम इंदौर की तुलना में काफी कम थे. उज्जैन में भूखंड ₹6,00,000 से लेकर साइज, लोकेशन के मुताबिक बिक रहे थे मगर अब तुलनात्मक दृष्टि से मध्यम परिवार के लिए छोटी साइज के भूखंड के दाम 10 लाख से काम नहीं है.

प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े लोकेश आडवाणी के मुताबिक डॉ मोहन यादव के मुख्यमंत्री बनने के बाद उज्जैन संभाग में विकास कार्यों को लेकर जनता को काफी उम्मीद है. इन उम्मीदों पर वह खरा भी उतर रहे हैं.

इसी के चलते जमीनों के दाम में बढ़ोतरी हो रही है. उनका कहना है कि उज्जैन में इंदौर की तुलना में आज भी दाम काफी कम है. प्रॉपर्टी व्यवसाय से जुड़े अजय सिंह के मुताबिक वर्तमान में कृषि भूमि के दाम काफी बढ़ गए हैं, इसलिए इसका असर भूखंड और भवन पर भी पड़ रहा है. उज्जैन से मुख्यमंत्री होने की वजह से यहां पर चारों तरफ से मिलने वाले मार्ग फोरलेन हो रहे हैं. उज्जैन रहने की दृष्टि से भी काफी सुविधाजनक स्थान है इसी वजह से दाम में 30 से 35% तक की बढ़ोतरी हो रही है. 

सिंहस्थ के कारण 12 सालों में हो जाता है विकास

धार्मिक नगरी उज्जैन में हर 12 साल में सिंहस्थ महापर्व का आयोजन होता है, जिसके चलते करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु मेले में शामिल होने के लिए आते हैं. यही वजह है कि उज्जैन का हर 12 साल में सर्वांगीण विकास होता है. सिंहस्थ 2028 को लेकर अभी से तैयारी शुरू हो रही है. भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए सभी मार्गों को चौड़ा किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: 

'क्या प्रदेश को हर मोर्चे पर सबसे पीछे करने की कसम...', बीजेपी पर क्यों भड़के कमलनाथ?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bhopal News: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
भोपाल: RGPV पेपर चोरी पर कुलगुरु का बयान: 'बड़ी चूक, यूनिवर्सिटी की छवि खराब करने की साजिश'
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
जबलपुर: ब्यूटीपार्लर के बाहर पति करता रहा इंतजार, नवविवाहिता अचानक हो गई लापता, थाने में शिकायत दर्ज
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
UP चुनाव को लेकर चिराग पासवान का खास प्लान! 403 सीटों पर संगठन खड़ा करेगी पार्टी, गठबंधन पर सस्पेंस
IND A vs SL A: भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
भारत ने श्रीलंका को 10 विकेट से रौंदा, गुरनूर बराड़ ने झटके 10 विकेट; सुदर्शन ने जड़ा शतक
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
गौरी संग शादी के बंधन में बंधे आमिर खान, डेजी शाह से रूपाली गांगुली तक सेलेब्स ने दी कपल को बधाई
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget