एक्सप्लोरर

उज्जैन में तय तारीख से एक दिन पहले शुरू हो गई पंचक्रोशी यात्रा, जानिए धार्मिक महत्व

Ujjain News: उज्जैन में पंचक्रोशी यात्रा शुरू हुई, जो पांच दिन तक चलेगी. इस 120 किलोमीटर लंबी यात्रा में महादेव के पांच पड़ाव हैं. जिला प्रशासन ने यात्रियों के लिए व्यवस्था की है.

Ujjain Panchkroshi Yatra 2024: धार्मिक नगरी उज्जैन में निश्चित तारीख से 1 दिन पहले पंचक्रोशी यात्रा शुरू हो गई.  जिला प्रशासन ने भी पंचकोशी यात्रियों को लेकर 2 दिन पहले से ही इंतजाम कर दिए थे. 120 किलोमीटर लंबी धार्मिक यात्रा 5 दिनों तक चलेगी इसका समापन भी उज्जैन में ही होगा. 

ज्योतिषाचार्य पंडित अमर डब्बावाला के मुताबिक उज्जैन में पंचक्रोशी यात्रा का काफी महत्व है. पंचकोशी यात्रा के दौरान पांच पड़ाव आते हैं. 120 किलोमीटर लंबी यात्रा में प्रत्येक पड़ाव पर महादेव विराजित है, जिनके दर्शन करने से अलग-अलग फल की प्राप्ति होती है.

जिला प्रशासन ने पहले से ही  किए थे इंतजाम
प्राचीन काल से ही पंचक्रोशी यात्रा चली आ रही है. उज्जैन कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि पंचक्रोशी यात्रा 3 में से औपचारिक रूप से शुरू होना थी मगर 2 में से ही श्रद्धालुओं का आवागमन शुरू हो गया, जिसके चलते जिला प्रशासन ने पहले से ही इंतजाम किए थे. पंचक्रोशी यात्रियों के लिए पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं आदि उपलब्ध कराई जा रही है. 

सिर पर बोझा लिए हजारों श्रद्धालु चलते हैं पैदल
पंचक्रोशी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालु अपने घरों से ही भोजन और जरूरी सामान लेकर आते हैं. इस यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं का सभी स्थानों पर स्वागत किया जाता है. उज्जैन के लोगों द्वारा भी भोजन, स्वल्पाहार आदि की व्यवस्था की जाती है. इस यात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु शामिल होते हैं. कई श्रद्धालु नंगे पैर ही पूरी यात्रा को करते हैं.

1 दिन में 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलते हैं श्रद्धालु
पंचक्रोशी यात्रा की शुरुआत उज्जैन के नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर से होती है. यहां पर श्रद्धालुओं द्वारा नारियल चढ़ाकर यात्रा को शुरू किया जाता है. हाटपिपलिया से यात्रा करने आए अक्षय सिंह ने बताया कि वह पिछले दो सालों से यात्रा कर रहे हैं. इस दौरान यात्री प्रतिदिन 20 से 25 किलोमीटर रोज पैदल चलते हैं. यात्रा में शामिल श्रद्धालु सुबह और शाम के समय पैदल चलते हैं, दोपहर में गर्मी अधिक होने की वजह से विश्राम करते हैं.

ये भी पढ़ें: मौसम की मार! जबलपुर में आम के शौकीनों को ढीली करनी पड़ेगी जेब, उत्पादन घटने से कीमतें बढ़ीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget