एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन में पीयूसी सेंटर्स पर मशीनों में इस तरह होता था फर्जीवाड़ा, जांच में हुआ खुलासा

उज्जैन में 3 पीयूसी सेंटर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को जांचने वाली मशीनों का परीक्षण किया गया तो 3 सेंटर पर मशीनें खराब निकलीं.

Ujjain News: वायु प्रदूषण जांचने के लिए उज्जैन में 18 सेंटर स्थापित किए गए हैं. लेकिन इन सेंटरों पर लगाई गई मशीनें भगवान भरोसे चल रही हैं. जब वाहनों से निकलने वाले प्रदूषण को जांचने वाली मशीनों का परीक्षण किया गया तो 3 सेंटर पर मशीनें खराब निकलीं. लिहाजा इन तीनों पीयूसी सेंटर के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं. कलेक्टर आशीष सिंह की हिदायत पर नॉन अटेनमेंट सिटी उज्जैन शहर की वायु गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया गया है.

 तीन पीयूसी सेंटर के लाइसेंस निलंबित 

एक्शन प्लान को अमलीजामा पहनाने के लिए खाद्य विभाग और परिवहन विभाग की टीम सड़क पर उतरी हुई है. संयुक्त दल पहले से संचालित पीयूसी सेंटर की जांच और स्थिति का निरीक्षण कर रहा है. निरीक्षण में 20 दिसंबर को जोनवार प्रदूषण जांच केन्द्र माधव क्लब कॉम्पेलक्स की तरफ से प्रदूषण जांच गुणवत्तापूर्ण नहीं किये जाने और पीयूसी सेंटर अक्सर बंद रहना पाया गया. जिला परिवहन अधिकारी ने पीयूसी का लाइसेंस मौके पर निलंबित कर दिया. संयुक्त दल ने चौहान प्रदूषण जांच केन्द्र मिशन कम्पाउन्ड की मौके पर जांच की.

मशीनें बंद होना पाये जाने पर परिवहन अधिकारी ने लाइसेंस को निलंबित कर दिया. साहनी टायर्स एण्ड प्रदूषण जांच केन्द्र को मौके पर संचालित नहीं होने के कारण पीयूसी लाइसेंस निलंबित कर दिया गया. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायत मिली थी कि पीयूसी सेंटरों पर फर्जीवाड़ा चल रहा है. उनको बताया गया था कि मौके पर मशीनें खराब हैं और सर्टिफिकेट भी दिए जा रहे हैं. शिकायत के आधार पर कलेक्टर ने टीएल की बैठक में जांच के आदेश दिए और फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ. 

Voter ID को Aadhar से जोड़ने वाला बिल संसद से पास, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून

Derek O'Brien Suspended: TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पूरे शीतकालीन सत्र से किया गया निलंबित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
लाल किले से दुनिया देखेगी भारत की ताकत, बिखरेगा अनेकता में एकता का रंग
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'हम बहन मानते...', BSP से निष्कासन के बाद बोले अंटू मिश्रा
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJI का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
नोएडा के स्कूलों में स्क्रीन टाइम पर लिमिट, प्राइमरी के लिए 30 मिनट की सीमा
Global Rich List 2026: किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
किस शहर में सबसे ज्यादा बिजनेस फैमिली, किस पायदान पर है दिल्ली?
Embed widget