एक्सप्लोरर

Vaccine For Children: उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद के बाद नौवीं क्लास की छात्रा की बिगड़ी तबियत, गई जान

उज्जैन के देहात की रहने वाली नौवीं क्लास की छात्रा की कोरोना वैक्सीनेशन के बाद तबियत बिगड़ गई. जब उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था तब उसकी रास्ते में ही मौत हो गई.

Ujjain News: उज्जैन जिले के देहात की रहने वाली कक्षा नौवीं की छात्रा की टीकाकरण के बाद मौत हो गई इस मामले में छात्रा के परिजनों द्वारा कई गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं. दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीकाकरण के एक दिन बाद यह घटनाक्रम घटित हुआ है. इस मौत की दुखद घटना का टीकाकरण से कोई लेना देना नहीं है. 

वैक्सीन के बाद छात्रा की बिगड़ी तबियत
उज्जैन जिले के तराना तहसील के बिशन खेड़ी गांव में रहने वाली अनुराधा मकवाना पिता भगवान सिंह मकवाना 16 साल उच्च शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तराना की कक्षा नौवीं की छात्रा थी. टीकाकरण के बाद अनुराधा की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गहन उपचार के लिए उज्जैन लाया जा रहा था. इस दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया. अनुराधा के पिता भगवान सिंह मुख्य रूप से कठड़ी गांव के रहने वाले हैं,  जबकि छात्रा अनुराधा अपने मामा मेहरबान सिंह के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. मेहरबान सिंह के मुताबिक छात्राओं को गुरुवार को टीका लगा था, जिसके बाद वह घर भी नहीं पहुंच पाई. रास्ते में ही उसकी तबीयत बिगड़ गई और खेत में बेहोशी की अवस्था में पाई गई, जिसके बाद उसे तराना अस्पताल ले जाया गया,  जहां चिकित्सकों ने गहन उपचार के लिए उसे उज्जैन रेफर कर दिया. जब उज्जैन ले जाया जा रहा था तो रास्ते में अनुराधा ने दम तोड़ दिया. इसी प्रकार का आरोप छात्रा के पिता भगवान सिंह का भी है. उनका भी कहना है कि टीकाकरण से ही अनुराधा की तबीयत बिगड़ी थी. इस घटना से स्वास्थ्य अमले में भी हड़कंप मच गया.


Vaccine For Children: उज्जैन में कोरोना वैक्सीन लेने के बाद के बाद नौवीं क्लास की छात्रा की बिगड़ी तबियत, गई जान

विधायक ने की जांच की मांग 
तराना के कांग्रेस विधायक महेश परमार घटना के बाद अस्पताल पहुंचे. उन्होंने इस पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है. विधायक महेश परमार का कहना है कि टीकाकरण बच्चों के लिए भी आवश्यक है लेकिन अनुराधा की मौत अलग विषय है. इस मामले में निष्पक्षता से जांच होना चाहिए, अगर इस मामले में कोई दोषी पाया जाएगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई भी की जानी चाहिए. इस संबंध में उनके द्वारा उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह से भी जांच की मांग की गई है.

वैक्सीन के कारण नहीं गई छात्रा की जान
तराना के ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ राकेश जाटव ने बताया कि छात्रा अनुराधा का टीकाकरण बुधवार को हुआ था और उनकी तबीयत गुरुवार को बिगड़ी है. उन्होंने बताया कि तराना में ही साढ़े छह हजार बच्चों को टीकाकरण हो चुका है. शासकीय अस्पताल के सामने ही शासकीय विद्यालय है, जहां पर टीकाकरण हो रहा है. बुधवार को ही छात्रा अनुराधा का रजिस्ट्रेशन हुआ था और उसी दिन उसका टीकाकरण भी हुआ है, यह सब कुछ रिकॉर्ड में दर्ज है. छात्रा की मौत किन कारणों के चलते हुई है ? इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हो पाएगा. उन्होंने बताया कि वैक्सीन लगने की आधे घंटे बाद तक विद्यार्थियों को स्कूल में ही मॉनिटरिंग में रखा जाता है. टीके के जो भी प्रभाव है, उसी समय सामने आ जाते हैं. 24 घंटे के बाद कोई घटनाक्रम घटित होना अलग बात है. डॉक्टर जाटव ने यह भी कहा कि परिजन क्यों इस प्रकार के आरोप लगा रहे हैं ? इस बात की उन्हें जानकारी नहीं है.

यह भी पढ़ें:

Sehore: कोरोना गाइडलाइन पर जागरुकता को लेकर सड़कों पर आया प्रशासन, नहीं मानी अपील तो होगी ये कार्रवाई

Vaccine For Children: देवास जिले के कन्नौद विकासखंड में 100 प्रतिशत बच्चों का मिली कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका
इंदौर में हैवान बना पति, पहले पत्नी की हत्या की, फिर बेटा-बेटी को तालाब में फेंका

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
'पूरा सही भी नहीं, पूरा गलत...' Gen-Z पर क्या बोले बाबा बागेश्वर
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
आज वर्ल्ड कप में पाकिस्तान से हारा भारत, तो जानें क्वालीफिकेशन का समीकरण?
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
तरुण तेजपाल के खिलाफ SC पहुंची गोवा सरकार, 'रेप केस में सजा बढ़ा दें'
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
आर्मी के रंग वाली नई Classic 350 की कितनी है कीमत? जानें डिटेल
Embed widget