एक्सप्लोरर

ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग के नाम पर नाबालिग से अनैतिक कार्य कराया, दंपति गिरफ्तार, पांच फरार

Crime News: नाबालिग को इंदौर से लाने के बाद बंधक बना लिया था. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी. आरोपियों के चंगुल से छूटकर नाबालिग महिला थाने पहुंची.

MP Crime News: उज्जैन में नाबालिग से अनैतिक कार्य कराने पर एक्शन हुआ है. महिला थाना पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नाबालिग ने पुलिस से ब्यूटी पार्लर की ट्रेनिंग देने के नाम पर अनैतिक कार्य कराने की शिकायत दर्ज करायी थी. पीड़िता की शिकायत का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पांच आरोपी फरार हो गये हैं. तफ्तीश के दौरान पुलिस को अहम जानकारियां हाथ लगी हैं.

पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया कि लड़की की उम्र 17 साल है. इंदौर की रहने वाली नाबालिग को दंपति ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराने के नाम पर उज्जैन लाये थे. आरोप है कि उज्जैन लाने के बाद दंपति नाबालिग से देह व्यापार करा रहा था. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही थी. दंपति की पहचान भावना और हर्ष के रूप में की गयी है. भावना और हर्ष ने नाबालिग को इंदौर से लाने के बाद बंधक बना लिया था. दंपति की प्रताड़ना से तंग आकर नाबालिग ने थाने पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई.

इंदौर से उज्जैन लाकर नाबालिग को देह व्यापार के दलदल में उतारा

आपबीती सुनने के बाद महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की. कुल सात लोगों को आरोपी बनाया गया है. सातों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भावना और हर्ष को गिरफ्तार कर लिया. रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पांच आरोपी फरार हो गये हैं. पुलिस के मुताबिक सभी फरार आरोपी उज्जैन के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि मामले में आरोपियों की संख्या और भी बढ़ सकती है. नाबालिग आरोपियों के चंगुल से छूटने के बाद महिला थाने पहुंची थी. पुलिस ने बताया कि भावना फंसाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल करती थी. 

'क्या प्रदेश को हर मोर्चे पर सबसे पीछे करने की कसम...', बीजेपी पर क्यों भड़के कमलनाथ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
मुआवजे की मांग लेकर भोपाल कूच से पहले किसानों को इंदौर पुलिस ने रोका, छोड़े आंसू गैस के गोले
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय
उज्जैन महाकाल मंदिर का नया शेड्यूल जारी, श्रावण में 19 घंटे खुलेंगे पट, बढ़ेगा दर्शन का समय

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
सड़क से संसद तक उग्र प्रदर्शन और लाठीचार्ज, देखते ही देखते कैसे हिंसक झड़प में बदला CJP का आंदोलन?
CJP Protest LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
LIVE: सीजेपी आंदोलन के बीच हिरासत में 70 से ज्यादा प्रदर्शनकारी, 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी घायल
Monday BO Collection Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
Live Updates: मंडे को साढ़े 8 बजे तक 126 करोड़ के पार हुई 'धमाल 4', जानें- 'द ओडिसी' का कलेक्शन
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget