एक्सप्लोरर

Mahakal Mandir Fire: आग की घटना की इन बिंदुओं पर होगी जांच, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

Mahakal Mandir Fire News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली पर भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना में 14 लोग झुलस गए, जिनमें तीन पुजारी समेत मंदिर के सेवक शामिल थे.

Ujjain Mahakal Mandir Fire News: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं. इस घटना की जांच तीन दिनों मे करते हुए इसकी रिपोर्ट भेजी होगी. मजिस्ट्रयल जांच को लेकर एक आईएएस अधिकारी और एक अपर कलेक्टर सहित टीम गठित की गई है. जांच को लेकर बिंदु भी तय हो चुके हैं.

दरअसल, उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होली पर भस्म आरती के दौरान आग लगने की घटना में 14 लोग घायल हो गए थे. इनमें तीन पुजारी समेत मंदिर के सेवक और अन्य लोग शामिल हैं. घायलों में सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है. इस पूरे मामले को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर मजिस्ट्रयल जांच कराई जा रही है.  

उज्जैन कलेक्टर और महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह ने बताया कि जांच को लेकर जिला पंचायत के सीईओ आईएएस अधिकारी मृणाल मीना और एडीएम अनुकूल जैन के नेतृत्व में टीम गठित की गई है. इस टीम को तीन दिन का समय दिया गया है. वहीं रिपोर्ट सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

महाकालेश्वर मंदिर समिति और प्रशासनिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऐसे बिंदुओं पर जांच की जा रही है, जिससे भविष्य में ऐसी घटना फिर से न हो.

इन बिंदुओं पर चल रही है जांच

1. घटना क्यों घटित हुई ? 
2. होली के दिन मंदिर में पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं? 
3. भविष्य में घटना को रोकने के लिए कौन से कदम उठाने जाना शेष है? 
4. इस घटना के लिए कौन दोषी है? 
5. इस घटना के बाद प्राथमिक तौर पर आवश्यक कदम उठाए गए या नहीं?  
6. महाकालेश्वर मंदिर में होली के दौरान जिन परंपराओं का निर्वहन किया जाता है वह सुरक्षा की दृष्टि से उचित है या नहीं? इसके अलावा भी कुछ बिंदु स्थिति के अनुसार जांच में जोड़े जा सकते हैं.

'दोषियों के खिलाफ लेंगे सख्त एक्शन'
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव घटना के बाद घायलों को देखने के लिए इंदौर और उज्जैन के अस्पताल पहुंचे. इसके अलावा उन्होंनो महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर भी स्थिति का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि इस मामले की जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें

Ujjain Mahakal Temple Fire: महाकालेश्वर मंदिर में आरती के दौरान कैसे भड़की आग? अब हुआ ये खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget