एक्सप्लोरर

Mahakal Lok: PM मोदी के आगमन के पहले शिवमय हुआ उज्जैन, जोरों पर चल रहीं तैयारियां

Mahakaleshwar Corridor: उज्जैन में महाकाल लोक बनकर तैयार है. PM Narendra Modi इसका लोकार्पण करेंगे. प्रधानमंत्री के मार्ग पर सभी जगह महाकाल लोक की धर्म ध्वजा दिखाई दे रही है.

Madhya Pradesh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) के उज्जैन (Ujjain) पहुंचने से पहले पूरा शहर शिवमय हो गया है. उज्जैन में मिनी कुंभ जैसा नजारा देखने को मिल रहा है. जहां एक तरफ पूरे शहर में सजावट की गई है तो वहीं दूसरी तरफ सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्जैन में महाकाल लोक (Mahakal Lok) का उद्घाटन करने के लिए आ रहे हैं. इसके पहले पूरे शहर को शिवमय कर दिया गया है. 

पाट दिया गया भगवा रंगों से
जिस मार्ग से प्रधानमंत्री का काफिला गुजरेगा, उस पूरे मार्ग में सजावट की गई है. पूरे मार्ग को चित्रकला और भगवा रंगों से पाट दिया गया है. खास तौर पर चित्रकला में भगवान शिव से जुड़े सभी प्रसंगों को उकेरा गया है. इसके अलावा शक्तिपीठ हरसिद्धि, शिप्रा नदी, वेधशाला, भैरव मंदिर, नवग्रह मंदिर सहित दूसरे धार्मिक स्थलों से जुड़े चित्रों को भी बनाया गया है. उज्जैन में प्रधानमंत्री के मार्ग पर सभी जगह महाकाल लोक की धर्म ध्वजा दिखाई दे रही है.
Mahakal Lok: PM मोदी के आगमन के पहले शिवमय हुआ उज्जैन, जोरों पर चल रहीं तैयारियां

Mulayam Singh Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के निधन पर सीएम शिवराज ने जताया दुख, इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि

चप्पे-चप्पे में पुलिस बल तैनात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा को लेकर भी उज्जैन में काफी बड़े स्तर पर तैयारियां की गईं हैं. पूरे मार्ग में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. एसपीजी के अलावा स्थानीय पुलिस बल, एसएएफ के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारी और कर्मचारी तैनात कर दिए गए हैं. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लगभग 5000 सुरक्षाकर्मी और अधिकारी इस इंतजाम में लगे रहेंगे. महाकाल लोक परिसर में भी पुलिसकर्मियों को अभी से तैनात कर दिया गया है.
Mahakal Lok: PM मोदी के आगमन के पहले शिवमय हुआ उज्जैन, जोरों पर चल रहीं तैयारियां

खूबसूरती के साथ धर्म का ज्ञान
महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत बनाए गए महाकाल लोक में खूबसूरती का विशेष ध्यान रखा गया है. यहां पर कमल कुंड बनाया गया है. इस कमल कुंड का काफी धार्मिक महत्व है. भगवान शिव को सफेद और गुलाबी कमल बेहद पसंद है. यहां पर गुलाबी कमल से कमल कुंड बनाया गया है. इसके अलावा सप्तॠर्षियों के लिए भी विशेष रुप से मूर्तियां स्थापित की गईं हैं. सप्त ऋषि के इष्ट भी भगवान शिव हैं.
Mahakal Lok: PM मोदी के आगमन के पहले शिवमय हुआ उज्जैन, जोरों पर चल रहीं तैयारियां

ऑडियो गाइड से मिलेगी जानकारी
यहां आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार के गाइड की आवश्यकता नहीं रहेगी. यहां पर बारकोड लगाए गए हैं जिसे स्कैन करने पर पूरी जानकारी प्राप्त हो जाएगी. भगवान शिव के सभी रूपों के अलावा परिसर में बनाई गई. अधिकांश मूर्तियों को लेकर विशेष प्रकार के बारकोड लगाए गए हैं. यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी ऑडियो गाइड के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी जाएगी. 

Ujjain News: मोरारजी से येदयुरप्पा तक, जिसने महाकाल की नगरी उज्जैन में गुजारी रात, उसकी गई कुर्सी, जानें पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bypolls 2026 Voting LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
LIVE: बांकीपुर उपचुनाव में BJP-जनसुराज के बीच झड़प, दतिया में कांग्रेस बोली- जीतू पटवारी के आरोप सही
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
किसान आंदोलन: MP सरकार का फैसला- 25% की जगह 60% मूंग खरीदेगी
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका
दतिया उपचुनाव: वोटिंग से 1 दिन पहले कांग्रेस ने जताई ये आशंका

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, वेनियम तोड़ने पर मिली सजा
ICC ने पाकिस्तान के दो गेंदबाजों पर कसा शिकंजा, नियम तोड़ने पर मिली सजा
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
अजित पवार के बेटे पार्थ की कायनात संग हुई सगाई, कई दिग्गज हुए शामिल
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget