एक्सप्लोरर

उज्जैन में बनेगा आईटी पार्क, 1000 लोगों को मिलेगा रोजगार, CM मोहन यादव ने किया भूमि पूजन

MP News: मध्य प्रदेस का उज्जैन में आईटी पार्क बनने जा रहा है. इसके बाद यहां करीब 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इस कड़ी में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को भूमि पूजन किया.

MP News:  मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव द्वारा शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के सामने इंदौर रोड़ पर एमपी इंडस्ट्रीयल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड के द्वारा 46 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित होने वाले आईटी पार्क का भूमि पूजन किया गया. इस आईटी पार्क से 1000 लोगों को रोजगार मिलेगा. मुख्यमंत्री के द्वारा सर्वप्रथम कन्या पूजन किया गया.  

 मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने इस अवसर पर कहा कि आज का दिन उज्जैन के निवासियों के लिए और हम सबके लिए अत्यंत गौरव का क्षण है. यह एक अलग इतिहास बनकर स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज किया जाएगा. उज्जैन जो अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक धरोहर के लिए विश्व प्रसिद्ध है, अब तकनीकी युग में भी अपनी पहचान बनाएगा.

उज्जैन में प्राचीनकाल से ही विज्ञान, खगोलशास्त्र और गणित के विद्वान रहे हैं. हमारे देश में सबसे अधिक आबादी युवा वर्ग की है. इस मौके पर प्रभारी मंत्री गौतम टैटवाल, विधायक सतीश मालवीय, राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज सहित कई जनप्रतिनिधि शामिल थे.

1000 लोगों को मिलेगा रोजगार

मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि उज्जैन में आईटी पार्क के निर्माण के बाद प्रत्यक्ष रूप से 500 से अधिक स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और सहायक सेवाओं (केफे, परिवहन और आवास) के माध्यम से 1 हजार से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार के अवसर मिलेंगे. यह परियोजना उज्जैन को प्रदेश के प्रमुख आईटी गंतव्यों में शामिल करेगी जिससे निवेश में तेजी आएगी. स्थानीय युवाओं के लिए आईटी और तकनीकी नौकरियों में अवसर बढ़ेगे. पार्क में स्टार्टअप और छोटे उद्यमियों को बढ़ावा मिलेगा.

प्रथम फेस में उपलब्ध जगह से अधिक आए ईओआई

एमपीआईडीसी के श्री राजेश राठौर ने जानकारी दी कि आईटी पार्क के प्रथम फेस के अंतर्गत होने वाले निर्माण में जितनी भी जगह थी उससे डेढ़ गुना अधिक निवेशकों के द्वारा जगह के लिए ईओआई एक्सप्रेस ऑफ इंटरेस्ट प्राप्त हुए हैं. मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने निर्देश दिए कि आईटी पार्क का दूसरा फेस भी इसी के साथ प्रारंभ किया जाए.

ये भी पढ़ें: 'नफरत के जिन्न को बोतल से बाहर निकालना आसान है, लेकिन...', दिग्विजय सिंह का पीएम मोदी पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
Exclusive: क्या प्रशांत किशोर को सम्राट चौधरी चुभते हैं? बिहार सीएम पर पीके का बड़ा खुलासा
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग की शुरुआत! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
36 दिन के आंदोलन का अंत, अब कानूनी जंग! छात्रों पर लाठी चलाने वालों पर CJP का बड़ा ऐलान
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
'चाचा-भतीजे की जोड़ी भ्रष्टाचार में थी लिप्त', आगरा में सपा पर जमकर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget