एक्सप्लोरर

Ujjain News: दुल्हन को घर लाने से पहले दूल्हा पहुंचा वैक्सीनेशन सेंटर, शादी से पहले ली वैक्सीन की दूसरी डोज

उज्जैन में एक दूल्हे ने शादी से पहले कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लेकर मिसाल कायम की है. बता दें कि इस वक्त उज्जैन में कोरोना का कोई भी केस मौजूद नहीं है.

Ujjain News: देश में चल रहे कोरोना वैक्सीनेशन के महाअभियान के दौरान कई ऐसे रोचक मामले सामने आए जिन्होंने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी है. ये मामले सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी गुए हैं. अब ऐसा ही एक और मामला इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का कारण बना हुआ है.दरअसल उज्जैन के दूल्हे राहुल ने अपनी दुल्हन को लाने से पहले वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ली है.   

शादी से पहले वैक्सीन लगवाने पहुंचा दूल्हा

बता दें कि उज्जैन में वैक्सीनेशन को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह खुद इसके लिए लोगों के घर पहुंचकर उनसे वैक्सीनेशन करवाने की अपील कर चुके हैं. इसका असर भी उज्जैन जिले में देखने को मिल रहा है. वहीं अब उज्जैन के पास स्थित भैसादा वैक्सीनेशन सेंटर पर 21 साल का दूल्हा बना राहुल टीका लगवाने पहुंचा. दरअसल राहुल की शादी 26 नवंबर को है. और उससे पहले वो वैक्सीनेशन पूरा करवाना चाहता था. बता दें कि राहुल मूल रूप से टनकारिया काजी का रहने वाला है. जो कि ग्राम पंचायत बांस खेड़ी के अंतर्गत आती है.

राहुल ने ली वैक्सीन की दूसरी डोज

डिप्टी कलेक्टर गोविंद दुबे ने बताया कि कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश पर शहर और आसपास के इलाकों में आयोजित विवाह समारोह में भी वैक्सीनेशन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है.  इसी का परिणाम है कि राहुल ने वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचकर दूसरा डोज लगवाया. बता दें कि राहुल ने पहला डोज 25 अगस्त को लगवाया था.

हॉटस्पॉट बन गया था उज्जैन

अगर कोविड की बात करें तो उज्जैन पहले हॉटस्पॉट बन गया था. वहीं उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले कोविड वार्ड पहुंचकर हालातों का जायजा लिया. इसके बाद कोरोना मरीजों को प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया. फिलहाल उज्जैन में कोरोना के केस में भारी गिरावट देखने को मिली है. इस वक्त यहां कोरोना का एक भी सक्रिय मरीज नहीं है.लेकिन वैक्सीनेशन को लेकर लगातार प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमला अपनी कोशिशों में जुटा है. जिसकी वजह से अब लोग मांगलिक और धार्मिक कार्यक्रमों से ज्यादा वैक्सीनेशन पर जोर दे रहे हैं.

ये भी पढ़ें-

Jabalpur News: कोरोना काल के बकाया बिजली बिल में 40% तक मिल सकती है छूट, जानिए स्कीम के बारे में

Bihar News: छह टन की लालटेन के उद्घाटन पर क्या बोले लालू प्रसाद यादव? तेजस्वी यादव ने CM नीतीश कुमार को घेरा 

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
इंदौर में फुटपाथ पर जगह के लिए हिंसक संघर्ष, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार
Sagar News: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
सागर: बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में हड़कंप, अस्थि रोग वार्ड के स्टोर रूम में मिला अज्ञात शव
Indore News: इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
इंदौर में जॉब कंसल्टेंसी का फर्जीवाड़ा, 313 छात्रों की मार्कशीट जब्त, संचालक गिरफ्तार
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश
दतिया उपचुनाव: एक थाली में खाते नजर आए नरोत्तम मिश्रा-आशुतोष तिवारी, एकजुटता का संदेश

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
मार्च के बाद जंतर-मंतर के क्या हैं हालात? रातभर डटे रहे प्रदर्शनकारी, सुबह फिर तैयार किया स्टेज
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
मंडे टेस्ट में 'द ओडिसी' ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
कलकत्ता HC ने रेप के आरोप में इस IPL क्रिकेटर को गिरफ़्तार करने का दिया आदेश, जानिए कौन है वो खिलाड़ी
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
रात भर संसद में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद, बोले- 'छात्रों पर हुआ लाठीचार्ज जलियांवाला बाग के बराबर'
Bihar Police Viral Video: एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
एक ही बाइक पर ठुंसे 4 पुलिसवाले, वीडियो देख भड़के लोग बोले- क्या इनका चालान कटेगा?
Embed widget