एक्सप्लोरर

वृद्ध के आपत्तिजनक हालत में वीडियो बनाकर महिलाओं ने की 4 करोड़ की वसूली, एक करोड़ का माल बरामद

Ujjain News: उज्जैन में तीन महिलाओं ने एक व्यक्ति को ब्लैकमेल कर 45 लाख रुपये की नगदी और 55 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण हड़प लिए. पुलिस ने तीनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है.

MP News: उज्जैन के नीलगंगा थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं ने ब्लैकमेल कर 45 लाख की नगदी और 55 लाख रुपये के सोने चांदी के आभूषण हड़प लिए थे. इस मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए 45 लाख रुपये की नगदी और 55 लाख के आभूषण बरामद कर लिए हैं.

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि अलग धाम में रहने वाले एक व्यक्ति की ओर से रिपोर्ट लिखी गई थी कि उसके पिता को घर में काम करने वाली नौकरानी 2 साल से ब्लैकमेल कर रही है. उक्त महिला ने ब्लैकमेलिंग के माध्यम से उसके पिता से तीन चार करोड़ रुपये की राशि हड़प कर ली है.

इस मामले पुलिस ने जांच के बाद महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस ने इस मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है. आरोपी महिलाओं से 45 लाख रुपये की नगदी और 55 लाख के जेवर बरामद किए गए हैं. बताया जाता है कि इस घटना के बाद पीड़ित व्यक्ति बीमार हो गया था.

इन महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इस मामले में पिंकी गुप्ता रजनी पाटीदार और सज्जन भाई बैरागी को गिरफ्तार किया है आरोपी महिलाओं के पास से नगदी और सोने चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं. पुलिस का मुताबिक उक्त महिलाएं नौकरानी के रूप में काम करती है और बाद में मकान मालिक को ब्लैकमेल करने लग जाती है. इस प्रकरण में अभी राहुल मालवीय नामक आरोपी की पुलिस को तलाश है.

आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल
पुलिस ने बताया कि आरोपी महिलाओं ने राहुल मालवीय के साथ मिलकर फरियादी के पिता को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई. आरोपियों ने आपत्तिजनक अवस्था में वृद्धि के फोटो और वीडियो बना लिए. इसके बाद झूठे प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर ब्लैकमेल किया. वृद्धा ने अपनी बहुमूल्य संपत्ति बेचकर महिलाओं को रकम दी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget