एक्सप्लोरर

MP: नहीं चढ़ी शराब तो मदिरा प्रेमी ने जताई कड़ी नाराजगी, कहा- चिंता का विषय है शराब में मिलावट

Ujjain के एक शख्स ने शराब का पूरा असर न दिखने पर कड़ी आपत्ति जताई है. उसने कहा है कि वह पिछले दो दशकों से शराब का सेवन कर रहा है और इसके स्वाद और गुणवत्ता से अच्छी तरह वाकिफ है.

Ujjain Man Complains Adulteration In Liquior: उज्जैन के एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर मिलावटी शराब बेचने की एक दुकान के बारे में अधिकारियों से शिकायत की है. उसने बताया है कि उसे पीने के बाद शराब चढ़ी नहीं, जिसके बाद यहां के आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों से मामले की जांच करने को कहा है.

बता दें कि जिले के बहादुरगंज इलाके के निवासी लोकेश सोठिया, जो एक पार्किंग स्थल का संचालन करता है, ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्होंने 12 अप्रैल को यहां एक दुकान से चार सीलबंद देशी शराब की चार बोतलें खरीदीं. उसने बताया कि “मैंने और मेरे दोस्त ने उनमें से दो बोतलों (प्रत्येक 180 मिलीलीटर की) से शराब का सेवन किया, लेकिन मुझे ठीक से नशा महसूस नहीं हुआ.

शराब की जगह बोतलों में था पानी

उस व्यक्ति ने दावा किया कि बोतलों में शराब के बजाय पानी था. उसने कहा कि मैंने दो अन्य बोतलों को रखा है, आवश्यकता पड़ने पर प्रमाण के रूप में प्रस्तुत करने के लिए. खाने, तेल और अन्य चीजों में मिलावट की खबरें आती थीं, अब शराब में भी मिलावट की जा रही है. यह बहुत परेशान करने वाला है. मैं उपभोक्ता मंच का रुख करने जा रहा हूं. सोठिया ने कहा कि वह पिछले दो दशकों से शराब का सेवन कर रहे हैं और इसके स्वाद और गुणवत्ता से अच्छी तरह वाकिफ हैं.

Watch Viral Dance: गोविंदा का गाना और सिर पर पल्लू रखे महिला का धमाकेदार डांस, देखते ही हो गया वायरल

आबकारी आयोग ने दिया ये जवाब

उस व्यक्ति ने कहा कि उसने मिलावटी शराब बेचने की शिकायत राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा और उज्जैन आबकारी आयोग इंदर सिंह डामोर को भेजी है. संपर्क करने पर डामोर ने कहा कि उन्होंने एक अधिकारी से सोठिया की शिकायत पर गौर करने को कहा है. उन्होंने कहा कि जांच के बाद, तदनुसार कार्रवाई की जाएगी.

सोठिया के वकील नरेंद्र सिंह धाकड़े ने कहा कि वे एक उपभोक्ता फोरम में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करेंगे. वकील ने बताया कि मेरा मुवक्किल एक सशुल्क पार्किंग स्थल चलाता है. वह कई सालों से शराब पी रहा है और असली और नकली शराब में अंतर जानता है.

क्लास में लड़कियों की शरारत से परेशान लड़कों ने प्रिंसिपल को लिखा लेटर, कहा- लल्ला और रसगुल्ला नाम से चिढ़ाकर करती हैं परेशान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget