एक्सप्लोरर

उज्जैन में कांग्रेस के युवा नेता अमित शर्मा का हार्ट अटैक से निधन, 3 दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

Ujjain News: उज्जैन के युवा कांग्रेस नेता अमित शर्मा का साइलेंट अटैक से निधन हो गया. वे कांग्रेस में कई पदों पर रहे थे. 3 दिन पहले ही अमित शर्मा ने अपने दोस्तों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था.

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव और उज्जैन के युवा नेता अमित शर्मा का 39 वर्ष की उम्र साइलेंट अटैक से निधन हो गया. इस खबर को जिसने भी सुना वह सन्न रह गया. तीन दिन पहले ही अमित शर्मा ने बड़े उत्साह से अपना जन्मदिन मनाया गया था. अमित शर्मा उज्जैन के नीलगंगा इलाके में रहने वाले पूर्व पार्षद अशोक शर्मा के बेटे थे. उनकी घर में जब अचानक तबियत बिगड़ी तो निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

कई पदों पर रहे थे अमित शर्मा
अमित शर्मा के मित्र पप्पू बौरासी ने बताया कि अमित शर्मा नियमित रूप से व्यायाम करते थे और छात्र राजनीति से ही समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय थे. अमित शर्मा ने एनएसयूआई में कई महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी संभाली थी. इसके बाद युवा कांग्रेस के महत्वपूर्ण पदों पर प्रदेश पदाधिकारी रहे.

इसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सचिव बनाया गया था. अमित शर्मा को जानने वाले लोगों को इस बात का भरोसा ही नहीं हुआ कि शारीरिक रूप से फिट युवक को साइलेंट अटैक भी आ सकता है. 

पूर्व सांसद ने भी जताया दुख
उज्जैन के पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने कहा कि यह खबर चौंकाने वाली है. उन्हें भी काफी देर तक इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विश्वास नहीं हुआ. गुड्डू ने कहा कि अमित को वह 25 सालों से जानते थे वह छात्र जीवन से ही मेहनती और शरीर के प्रति जागरूक रहने वाले नेता थे. 

खेल के क्षेत्र में कई मेडल हासिल किए
अमित शर्मा एक मंझे नेता होने के साथ-साथ खिलाड़ी भी थे. उन्होंने स्कूल और कॉलेज में कई खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और मेडल भी हासिल किए थे. 28 अगस्त को अमित शर्मा का जन्मदिन था, जिस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके जन्मदिन को सेलिब्रेट किया. आज वहीं मित्र और समर्थक उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए.

माता-पिता गए थे राजस्थान
अमित शर्मा के परिवार से जुड़े लोगों ने बताया कि उनके माता-पिता किसी कार्य से राजस्थान गए हुए थे. जैसे ही उन्हें अमित की तबीयत बिगड़ने की खबर मिली वह तुरंत उज्जैन के लिए रवाना हुए. हालांकि जब तक वे उज्जैन पहुंचे अमित शर्मा की मौत की खबर उन तक पहुंच चुकी थी.

यह भी पढ़ें: शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल में लिए गए बड़े फैसले को CM मोहन यादव ने पलटा, दोबारा शुरू होगी यह योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget