एक्सप्लोरर

Ujjain: 'मनमौजी' खाद्य सुरक्षा अधिकारी CM के कार्यक्रम से नदारद, कलेक्टर ने लिया एक्शन

Ujjain News: निलंबन अवधि में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला मुख्यालय से अटैच रहेंगे. कलेक्टर ने मामला सामने आने पर एक्शन लिया है. एक अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर 4 जून को गाज गिर चुकी है.

MP News: मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में गैर मौजूद रहना खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भारी पड़ गया. उज्जैन कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत दत्त शर्मा को निलंबित कर दिया. निलंबन का कारण अधिकारी का 'मनमौजी' स्वभाव बताया गया है.

बता दें कि गंगा जल संवर्धन के तहत शिप्रा तीर्थ परिक्रमा कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उज्जैन आए थे. कार्यक्रम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसन्त दत्त शर्मा की ड्यूटी लगायी गयी थी. बसन्त दत्त शर्मा को सेफ हाऊस में प्रमुख अतिथियों की सेवा सत्कार की जिम्मेदारी निभाने के साथ आवश्यक व्यवस्थाओं की देखभाल भी करना था.

शर्मा बिना किसी सूचना के ड्यूटी स्थल से अनुपस्थित रहे. मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से खाद्य सुरक्षा अधिकारी की गैर मौजूदगी को कलेक्टर ने गंभीरता से लिया. उन्होंने बसन्त दत्त शर्मा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने का फरमान सुना दिया.

निलंबन का कारण वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना बताया गया है. कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारी का आचरण मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम 1965 का उल्लंघन है. शर्मा को मध्य प्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत निलंबित किया गया है.

कलेक्टर ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को किया निलंबित

निलंबन अवधि में खाद्य सुरक्षा अधिकारी जिला मुख्यालय से अटैच रहेंगे. एक अन्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर 4 जून को भी गाज गिर चुकी है. लोकसभा चुनाव के परिणाम वाले दिन खाद्य सुरक्षा अधिकारी बीएस देवलिया को कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया था.

देवलिया पर मीडिया कर्मियों को घटिया स्तर की खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का आरोप था. शिकायत होने पर जांच सही पाई गई. कलेक्टर ने एक्शन लेते हुए देवलिया को निलंबित कर दिया. अब एक और खाद्य सुरक्षा अधिकारी पर गाज गिर गई है. 

मध्य प्रदेश में अवैध कॉलोनियों पर सरकार का शिकंजा, सीएम मोहन यादव के शहर उज्जैन से होगी शुरुआत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sehore News: सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
सीहोर के करोली माता मंदिर में चोरों का धावा, दानपेटी तोड़कर नकदी साफ, CCTV में कैद
MP Rajya Sabha Election: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
MP राज्यसभा चुनाव: BJP ने उतारा तीसरा उम्मीदवार तो जीतू पटवारी बोले, 'हमारे सभी विधायक...'
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा
पेंच टाइगर रिजर्व के खबासा-टूरिया मार्ग पर जुगनी बाघिन का कुनबा, 4 शावकों संग सड़क पार करते दुर्लभ नजारा
सोशल मीडिया पर सोने-चांदी की रईसी दिखाना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवर
सोशल मीडिया पर सोने-चांदी की रईसी दिखाना इन्फ्लुएंसर को पड़ा भारी, चोरों ने उड़ा लिए लाखों के जेवर

वीडियोज

Sansani : रील पर गोल्ड चैलेंज...चोरों ने कहा चैलेंज कबूल है | Crime News
Mahadangal: हारे तो 'INDIA' के सहारे! | INDIA Bloc Meeting | Rahul Gandhi | Mamata Banerjee
Sandeep Chaudhary: इंडिया गठबंधन की एकजुटता का सबसे सटीक विश्लेषण! | INDIA Bloc Meeting | TMC | News
Janhit : दिल्ली दरबार में दीदी हुईं 'अकेली' ! | INDIA Bloc Meeting | Mamata Banerjee | Rahul Gandhi
Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
सूरज से उठा महातूफान धरती से टकराने की ओर बढ़ा, आसमान में दुर्लभ नजारा, जानें भारत पर क्या असर
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
क्या फीफा वर्ल्ड जीतने पर हर बार मिलती है '6kg सोने' की ट्रॉफी? कीमत जानकर सिर पकड़ लेंगे आप
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट, बोलीं- उस लड़की को मैं जानती हूं
शिल्पा शिंदे ने लगाए थे प्रोड्यूसर पर सेक्सुअल हैरेसमेंट के झूठे आरोप, उपासना सिंह ने किया सपोर्ट
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Azolla Farming: धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
धान रोपने के बाद खेत में छोड़ दें अजोला, कम हो जाएगी खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
23 साल की चारु पांडे ने रचा इतिहास, SSC, IBPS, SBI समेत 19 एग्जाम क्रैक कर बनीं अफसर
Embed widget