एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश: गले में रस्सी... मुंह में कपड़ा, उज्जैन में सेंट्रल स्कूल के छात्र को उतारा मौत के घाट

MP News: उज्जैन में सीएम के विधानसभा क्षेत्र में सेंट्रल स्कूल के 11वीं के छात्र नितिक पाल की हत्या कर दी गई. उसके गले में रस्सी और मुंह में कपड़ा पाया गया. पुलिस जांच कर रही है.

Ujjain Student Murder: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के शहर और उनकी विधानसभा क्षेत्र में एक छात्र की हत्या कर दी गई. छात्र सेंट्रल स्कूल की कक्षा 11वीं में पढ़ता था. वारदात के कारण और आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. पवासा थाना पुलिस हत्या के मामले में पड़ताल कर रही है.

एडिशनल एसपी (ASP) नितेश भार्गव ने बताया कि पवासा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिया के पास एक छात्रा के शव पड़े होने की सूचना मिली थी. इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की. मृतक की पहचान नैतिक पाल निवासी राज एन्क्लेव के रूप में हुई. वह सेंट्रल स्कूल की कक्षा 11वीं का छात्र था. उसके गले में रस्सी बंधी हुई थी जबकि मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था.

अंधे कत्ल को सुलझाने की कर रही है कोशिश 
पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा के मुताबिक प्रथम दृश्य मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है. इस मामले में परिवार वालों के बयान लेकर जांच की जा रही है. बताया जाता है कि सुबह 9:00 बजे नैतिक पाल घटनास्थल के आसपास देखा गया था. इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा. संभवत: शुक्रवार (7 फरवरी) दोपहर सुबह 9:00 बजे के बाद यह घटना घटित हुई है. पुलिस अंधे कत्ल को सुलझाने की कोशिश कर रही है.

मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र में हुई वारदात
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के विधानसभा क्षेत्र में वारदात हुई है. पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पर्दाफाश करने की कोशिश कर रही है. दूसरी तरफ पीड़ित परिवार से भी जानकारी हासिल की जा रही है. घटनास्थल के पास छात्र का बैग भी मिला है. इसके अलावा वह स्कूटर भी बरामद किया गया है. जिससे वह स्कूल जाने के लिए निकला था.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में तेज आवाज में डीजे बजाना पड़ेगा महंगा, प्रशासन सख्त, ऐसे करें शिकायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget