एक्सप्लोरर

Ujjain News: शिप्रा नदी में कार गिरने से 3 पुलिसकर्मी लापता, SDRF-NDRF का रेस्क्यू जारी, जानें कैसे हुआ हादसा

Ujjain Car Accident: उज्जैन के शिप्रा नदी में अपहरण की विवेचना के लिए जा रही पुलिस टीम की कार पुल से गिर गई. SDRF और NDRF की टीमें रेस्क्यू अभियान चला रही हैं, लेकिन तीनों पुलिसकर्मी अब तक लापता हैं.

महाकाल नगरी उज्जैन में 6 सितंबर की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. जिले की शिप्रा नदी के बड़े पुल से एक कार अचानक उफनती धारा में गिर गई. कार में पुलिस अधिकारी मौजूद थे जो अपहरण की विवेचना के लिए जा रहे थे. घटना के बाद से तीनों पुलिसकर्मी लापता हैं और SDRF व NDRF की टीमें लगातार रेस्क्यू अभियान चला रही हैं. बताया जा रहा है कि जिस पुल ले कार नीचे गिरी उसमें रेलिंग नहीं लगी थी.

हादसे के हालात और लापता पुलिसकर्मी

इंदौर, देवास और उज्जैन में हो रही लगातार बारिश के कारण शिप्रा नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है. इसी दौरान उज्जैन जिले के उन्हेल थाना प्रभारी अशोक शर्मा अपनी टीम के साथ कार में सवार होकर अपहरण मामले की जांच के लिए निकले थे. तेज बहाव के बीच उनकी कार बड़े पुल से फिसलकर नदी में जा गिरी. कार में अशोक शर्मा के साथ सहायक उप निरीक्षक एम.एल. निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल भी मौजूद थीं. फिलहाल तीनों का कोई पता नहीं चल पाया है.

रेस्क्यू ऑपरेशन और प्रशासन की निगरानी

हादसे के बाद मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू कराया गया. जानकारी मिलने तक अभी भी SDRF और NDRF की टीमें नदी में उतरकर कार व लापता पुलिसकर्मियों की तलाश कर रही हैं. लेकिन तेज धार और गहराई के कारण अब तक कार का कोई सुराग नहीं मिला है. गोताखोर लगातार प्रयास कर रहे हैं और प्रशासन ने कहा है कि तब तक अभियान जारी रहेगा जब तक लापता पुलिसकर्मी नहीं मिल जाते.

घटनास्थल पर स्थिति और लोगों की चिंता

मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए हैं और प्रशासन ने सुरक्षा घेरा बनाकर भीड़ को नियंत्रित किया है. नदी का उफान और तेज बारिश रेस्क्यू में सबसे बड़ी बाधा बने हुए हैं. पुलिस अधिकारी लगातार घटनास्थल पर मौजूद रहकर ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं. इस हादसे ने स्थानीय लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है और लोग दुआ कर रहे हैं कि लापता पुलिसकर्मी सुरक्षित मिल सकें.

यह हादसा उज्जैन पुलिस और पूरे प्रशासन के लिए चिंता का विषय है. लगातार बारिश और नदियों के उफान के बीच यह घटना सुरक्षा और सावधानी को लेकर भी गंभीर सवाल खड़े करती है. फिलहाल उम्मीद यही है कि राहत-बचाव टीमें जल्द से जल्द इस ऑपरेशन में सफलता हासिल करें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
रीवा: हत्या का शक, 20 दिन बाद कब्र खोदकर निकाला गया शव
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
MP में ChatGPT से सामूहिक नकल, यूनिवर्सिटी ने रोका रिजल्ट
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
इंदौर: महिला की पिटाई में खुलासा, पति नहीं, पूर्व मालिक आरोपी
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget